एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

by

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एनकाउंटर कर दिया गया। अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पर देश भर के कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सुरेन्दर सिंह निवासी सिहौरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी का रहने वाला है। जिस पर यूपी के बिलासपुर, रामपुर में भी मुकदमा दर्ज है।

अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू का आपराधिक इतिहास :   13.11.1991 को आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ आतंकवादियों को जानबूझकर पनाह देना और आतंकवादियों के साथ मिलकर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाना जिस सम्बन्ध में कोतवाली बिसालपुर में थाना बिलासपुर, रामपुर में मुकदमा दर्ज है।

  • 18.05.2007 को पंजाब नैशनल बैंक शाखा गदरपुर में अपने साथियों के साथ घुसकर 6 लाख 22 हजार 618 रुपये व मोबाईल फोन की डकैती डालना। थाना पुवांया, शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज।
  • 18.05.2011 को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा कस्बा पुवाया में बैंक में अपने साथियों से साथ घुसकर बैंक कर्मियों व ग्राहकों को बन्धक बनाकर 27.53 लाख की डकैती डालना। थाना रूद्रपुर में मुकदमा दर्ज।
  • 16.09.2014 को अपने साथियों के साथ पंजाब एण्ड सिंध बैंक में घुसकर गैस कटर से बैंक एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास करना एवं पुलिस के मौके पर पहुंचने पर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर करना मौके पर मय अस्लाह गिरफ्तार। थाना रुद्रपुर में केस दर्ज।
  • थाना नानकमत्ता में 28/03/24 को करीब 06:29 बजे डेरा कार सेवा नानक मत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने द्वारा गोली मारी। घायल बाबा तरसेम सिंह ​की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

देर रात हुई मुठभेड़  :   उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि कल देर शाम एसटीएफ टीम उत्तराखंड द्वारा एसएसपी हरिद्वार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित ईनामी बदमाशों के सहारनपुर से हरिद्वार भगवानपुर कलियर होकर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जाने की गुप्त सूचना दी गई।

लगभग 12:30 बजे मुठभेड़ :   जिस पर पूरे हरिद्वार जनपद में जगह-जगह एसटीएफ टीमों के साथ संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान समय लगभग 12:30 बजे रात्रि मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत गागलहेडी तिराहे में चैकिंग पॉइंट पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध बदमाशों को ड्यूटी पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया।

बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया :   दोनों बदमाश रोकने पर नहीं रुके और पुलिस टीम से बचते हुए तेजी से भगवानपुर से इमलीखेड़ा-कलियर की तरफ भागे जिस पर कलियर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मार्ग में रोकने पर छंगा माजरी तिराहे से छंगा माजरी गांव की ओर मुड़ गए जहां कुछ दूरी पर तत्काल पुलिस टीमों द्वारा चौतरफा इन दोनों बदमाशों को घेर लिया गया।  जिस पर इनके द्वारा पुनः हाईवे की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस से घिर जाने पर इन बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

एक लाख रुपए का ईनाम :   घायल बदमाश को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पता फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगलीभट्टा अमृतसर पंजाब के रूप में हुई। उम्र लगभग 48 वर्ष। जिस पर एक लाख रुपए का ईनाम था।

तीन अब भी फरार : मुकदमें में वांछित व 01 लाख के ईनामी अभियुक्त सरबजीत सिंह व वांछित सुल्तान सिंह व सतनाम सिंह की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वांछित अभियुक्त(शूटर) सरवजीत सिंह निवासी ग्राम मियांविड थाना तरन तारण पंजाब के खिलाफ भी देश के कई थानों में 14 मुकदमें दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

1800 180 2422 पर करे नजायज माइनिंग की शिकायत : पंजाब सरकार ने किया टोल फ्री नंबर जारी

भेजी का सकती है खनिज एवं माइनिंग विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत चंडीगढ़ : पंजाब  में से भ्रष्टाचार, नशे तथा माइनिंग वाले गैर कानूनी कार्यों को रोकने के लिए पंजाब की आम आदमी...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेनाओं के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

खन्ना ने ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह पर भारतीय सेनाओं को किया नमन होशियारपुर 5 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह के उपलक्ष में भारतीय सेनाओं को नमन करते...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य दिवंगत हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों का निधन पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के समापन के...
article-image
पंजाब

मंत्री पर कारोबारी को धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू

चंडीगढ़ :।पंजाब में एक मंत्री द्वारा कारोबारी को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!