एफआईआर : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ

by

एएम नाथ। कोटखाई  : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलााफ पुलिस ने @TeamSaath नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने दर्ज करवाई है।  चेतन ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट से हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार जागरा में नृत्य करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया गया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है।

देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। जागरा जैसे धार्मिक आयोजनों में नृत्य करने वाले ग्रामीणों को आतंकवादी कहना निंदनीय और अस्वीकार्य है। इस मामले में कोटखाई पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। चेतन ने कहा कि इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्या भारती के मेधावी सम्मान समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संगम है विद्या भारती : जय राम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर आज सरस्वती विद्या मंदिर, विकास नगर में आयोजित “विद्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा में दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफल आयोजन

एएम नाथ चंबा : राजकीय महाविद्यालय चंबा के समाजशास्त्र विभाग ने 12 और 13 नवंबर को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। संगोष्ठी में छात्रों द्वारा तैयार शोध प्रस्तुतियों पर प्रकाश डाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश संविधान से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फ़रमान से नहीं : जयराम ठाकुर

वंदे मातरम् के साथ किसी प्रकार की काट-छाँट बर्दाश्त नहीं, संसद से बने कानून का सम्मान करें मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के...
Translate »
error: Content is protected !!