एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

by
शिमला (हरप्रीत कौर):  एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के शोध आयाम के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी निवास पर भेंट कर प्रदेश बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य आयोजन सचिव गौरव अत्री ने कहा कि संगठन ने इस वर्ष जनवरी माह में शिक्षाविदों, अध्यापकों और विद्वानों के साथ बजट पर चर्चा की थी। इस विचार विमर्श के आधार पर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री को अपने सुझावों से अवगत करवाया।
राज्य रिसर्च स्काॅलर सुरेश पंवर, एबीवीपी के राज्य सचिव विशाल वर्मा, प्रान्त जन सम्पर्क प्रमुख आशीश शर्मा और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शोधार्थी रिंकु कुमार, शिवानी, पुरूषोतम और रमन भी प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रिवालसर में : रिवालसर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने के प्रयास: डॉ.अत्री

मंडी, 02 फरवरी। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रिवालसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वेटलैंड प्राधिकरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजित- शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही : कुलदीप सिंह पठानिया 

 हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट की डॉ. रितु रानी ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

एचपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर (डर्मेटोलॉजी) परीक्षा में मिली सफलता; ज्वालाजी नागरिक चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में दे रही हैं सेवाएं एएम नाथ। सरकाघाट। मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!