एमएसपी पर कानून लाने के लिए प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजे पंजाब सरकार: सांसद मनीष तिवारी

by
विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाए प्रस्ताव; लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा
रोपड़, 17 फरवरी: किसानों द्वारा केन्द्र सरकार एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के बीच श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब सरकार से इस संदर्भ में विधानसभा में एक प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले सांसद तिवारी ने लोकसभा में भी किसानों के हक में आवाज उठाते हुए, केंद्र सरकार से एमएसपी पर कानून लाए जाने की मांग की थी।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि पंजाब सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक एमएसपी पर कानून लाए जाने की मांग करते हुए, एक प्रस्ताव पास करना चाहिए और उसे केंद्र सरकार को भेजकर जल्द से जल्द कानून लाने की मांग करनी चाहिए। इस दौरान राज्य सरकार किसान के हक में अन्य जरूरी मसलों को भी प्रस्ताव में शामिल कर सकती है।
सांसद तिवारी ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी कड़ी मेहनत ने भारत को खाद्यान्न क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। लेकिन अपने हक और उचित मांगों के लिए दिल्ली जाने हेतु उन्हें हरियाणा की सीमाओं पर संघर्ष करना पड़ रहा है। जिन्हें इससे पहले केंद्र द्वारा लाए गए चार काले खेती कानूनों के खिलाफ अपनी जान की परवाह न करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर करीब डेढ़ साल संघर्ष करना पड़ा था और लगभग 700 किसान शहीद हुए। इस दौरान सरकार ने किसानों से किए वायदे के मुताबिक ना तो एमएसपी पर कानून बनाया और ना ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की, जो मुद्दा उन्होंने बीते दिनों लोकसभा में भी उठाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता तथा अखंडता की खातिर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपना बलिदान दिया : पंकज कृपाल एडवोकेट

गढ़शंकर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामा मंदिर गढ़शंकर में स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधान...
article-image
पंजाब

15 इंजेक्शन व 500 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 1 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 15 नशे के इंजेक्शन व 5 सौ नशे की गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल के हलके बठिंडा में कर्मचारियों व पैंशनरों ने धोखा देने के आरोप लगाते हुए निकाला झंडा मार्च,

17 मार्च का मुख्यमत्री चरनजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में निकालेगे झंडा मार्च कर्मचारी नेताओं ने थर्मल प्लांट की 1700 ऐकड़ जमीन एक रूपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ कारपोरेट घराणों...
article-image
पंजाब

Last Prayers Held for Padma

Patiala/Daljeet Ajnoha/June 1 — The literary world and the Sikh community came together in solemn tribute today as the antim ardas (last prayer ceremony) of Padma Shri Dr. Rattan Singh Jaggi, an iconic scholar...
Translate »
error: Content is protected !!