AIMS बिलासपुर में मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा : नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

by

बिलासपुर :  एम्स बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके पास यह नशा कहां से आया, यह चिंता का विषय है।म रीज के पास चिट्टा भी संस्थान में तैनात नर्सिंग आफिसर (एनओ) ने उसके तकिये के नीचे बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह निवासी गढशंकर (पंजाब) को टांग में इन्फेक्शन था और यहां उसकी टांग का आपरेशन हुआ था। आपरेशन करवाने के लिए वह 15 दिन पहले एम्स बिलासपुर में आया था। वह संस्थान के वर्चुअल वार्ड की दूसरी मंजिल के बेड नंबर 360 में उपचाराधीन था। सोमवार को सतनाम इंजेक्शन लगवाने के लिए गया तो जाने से पूर्व उसने तकिये के नीचे एक सफेद प्लास्टिक की डिब्बी छिपा दी। वहां तैनात नर्सिंग आफिसर को शक हुआ और उसके जाने के बाद जब उसने उस डिब्बी को देखा तो उसमें चिट्टा पाया गया।

उसने तुरंत वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बुलाया तथा सफेद डिब्बी की जांच करवाई। जांच करने पर डिब्बी के अंदर से 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।हां  बता दें कि दो माह पूर्व भी एम्स के मनोरोग वार्ड में मरीज को देखने के लिए जा रहे एक तीमारदार से सुरक्षाकर्मी ने चिट्टा बरामद किया था। अब यहां उपचाराधीन मरीज से चिट्टा बरामद हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

6 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार : 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 35 गोलियां, 15000 ड्रग मनी और 1.50 ग्राम हेरोइन बरामद

गुरदासपुर  :   अंतरराज्यीय हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी रैकेट का गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 9...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी

रोहित जसवाल । ऊना, 3 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से...
article-image
पंजाब

मानहानि मामले में संजय सिंह अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे : कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत में हुए पेश

अमृतसर। मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे हैं। आप नेता को तिहाड़ जेल से दिल्‍ली पुलिस की सुरक्षा में लाया गया है। जम्मू...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत सिंह मान की वार्निंग : गढ़शंकर सहित अधिकांश तहसीलों में तहसीलदार शाम होने से पहले ही दफ्तरों में पहुंच कर लगे थे काम करने

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व अधिकारियों को आज शाम 5 बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी असर देखने को मिलना शुरू हो गया है। पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!