एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 की मौत : 1 शख्स जिंदा बचा

by

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित नहीं बचे।

विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई. उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में एक शख्स जिंदा बचा है. पुलिस कमिश्नर ने इस बारे में जानकारी दी.

‘विमान दुर्घटना में जिंदा बचा एक शख्स’

हादसे के कुछ घंटों बाद एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, “ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है. चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसलिए कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे.” हालांकि, अब एक शख्स के जिंदा बचने की खबर सामने आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीमित उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया गया है. अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं.

मृतकों की पहचान के लिए सरकार ने उठाए कदम

गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

गुजरात सरकार के अधिकारी ने कहा, “बीजे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके.”

इस प्लेन हादसे में कई स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है. यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की।

कई स्थानीय लोग हुए घायल

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा कि जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा, “लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है. उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है।

घटनास्थल अभी भी बचाव कार्य जारी

इसके अलावा एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां भी शुरुआती राहत कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं. सेना के मुताबिक, सैन्य बलों के इस दल में मेडिकल टीम और अन्य बचाव कर्मियों को तैनात किया गया. घटनास्थल पर अभी भी बचाव कार्य जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है और अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की जानकारी ली. पीएम मोदी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं. इसके अलावा अहमदाबाद में सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे के नजदीक ही मेघाणी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के आवासीय परिसर पर गिर गया, जिससे परिसर को भारी नुकसान पहुंचा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

तीन और टोल प्लाज़े नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल मुख्यमंत्री ने करवाए बंद : लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब

होशियारपुर : 15 फरवरीः आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के तीन और टोल प्लाज़े बंद करवाने के मौके पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस पार्टियों...
article-image
पंजाब

शिअद-बसपा गठबंधन सरकार ही  विकास के युग को वापिस लाने के लिए पंजाबियों की सेवा करने का मौका पाने  की हकदार  : सरदार सुखबीर सिंह बादल

आप पार्टी पंजाबियों को उसी तरह  धोखा देने  की कोशिश कर रही, जैसे कांग्रेस ने झूठी शपथ खाकर किया अमलोह/राजपुरा 05फरवरी: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य में  विकास, सर्वांगीण शांति और...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चपरासी से शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर : असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

पिंजौर : चपरासी से सरकारी काॅलेज में शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। शिवालिक विकास मंच ने के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल...
article-image
पंजाब

अपनी मातृभाषा को भूलने वाली कौमें हमेशा गुलाम बनी रहती: प्रो. संधू वरयाणवी

गढ़शंकर : अपनी मातृभाषा को भूलने वाली कौमें हमेशा गुलाम बनी रहती हैं। यह शब्द प्रो. संधू वरयाणवी ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल धमाई में छात्रों एवं विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा...
Translate »
error: Content is protected !!