एलिमेंटरी स्कूल खोलने के लिए जनतक जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन,लोगों का कहना कि सभी प्रकार के स्कूल खोले जाएं

by

गढ़शंकर – कोरोना के दूसरे वैरिएंट की आड़ में सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर किसान मोर्चे व विभिन्न जनतक जत्थेबंदियों के आह्वान पर शहर के बंगा चोक पर धरना प्रदर्शन किया। स्कूल वेलफेयर फ्रंट, किरती किसान यूनियन, तर्कशील सोसायटी, पंजाब हिंद किसान सभा व इलाके की विभिन्न जनतक जत्थेबंदियों के आह्वान पर गढ़शंकर-बंगा चोक पर दो घंटे के लिए जाम लगा कर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डीटीएफ आगू मास्टर मुकेश, कुलविंदर सिंह चाहलपुरी किरती किसान नेता, हरमेश ढेसी, सतपाल सलोह तर्कशील आगू, बलवीर सिंह खानपूरी, कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल व पंजाब असोसिएट स्कूल वेलफेयर फ्रंट के प्रधान डॉ जोगिंदर सिंह ने कहा कि सरकार कोरोना के नाम पर मानसिक, बौद्धिक व शरीरक तोर पर बच्चों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने से बच्चों के मानसिक, बौद्धिक व शरीरक लेबल से मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सभी स्कूलों को खोलने में कोताही बरती तो सभी जनतक जत्थेबंदीया संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगी। इस दौरान पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर प्रो कुलवंत गोलोवाल, मास्टर शाम सुंदर कपूर गोरमिंट टीचर यूनियन, मास्टर बलवंत राय सरपंच, रामजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, चौधरी अच्छर राम, प्रिं सतनाम सिंह, जगत राम मान, सुरजीत सिंह, दविंदर कुमार राणा, तरलोचन चेची, कमलजीत कौर, हरजिंदर सिंह, लखबीर सिंह, कुलवीर सिंह, गुरमेल सिंह, रणजीत बिंजो व मास्टर हंसराज सहित भारी संख्या में जनतक जत्थेबंदियों के वर्कर उपस्थित थे।
फ़ोटो :
गढ़शंकर के बंगा चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चैत्र महीने के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ जी की चौकी का आयोजन मंदिर के प्रांगण में किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड ) बस्सी ग़ुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी महंत उदयगिरि जी के सानिध्य में चैत्र महीने के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ जी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
article-image
पंजाब

*समाधि बाबा रामगिरि जी, मठ सन्यासीयां, श्री विरक्त सत्संग भवन, अजनोहा में वार्षिक भण्डारा एंव श्री रामचरित मानस कथा 18 फरवरी को : मण्डल श्री महन्त रामेश्वरगिरि जी महाराज

*यह वार्षिक भण्डारा एंव श्री रामचरित मानस कथा सभी ब्रह्मलीन गुरुमूर्तियों को समर्पित होगा वार्षिक होगा /मण्डल श्री महन्त रामेश्वरगिरि जी महाराज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन धार्मिक परम्परानुसार समाधि बाबा रामगिरि जी, मठ सन्यासीयां, श्री...
article-image
पंजाब

दर्दनाक सड़क हादसा : चिरगांव क्षेत्र में एक कार के पब्बर नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, 1 घायल

एएम नाथ, शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चिरगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार के पब्बर नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौके...
Translate »
error: Content is protected !!