20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

by

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा

एएम नाथ।  शिमला, 5 अक्तूबर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेल में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषण की। विजेता खिलाड़ियों ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में सेवाएं देने की इच्छुक नहीं होंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी, ताकि वे राज्य में खेलों के प्रोत्साहन और विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने खेल करियर को भी जारी रख सकें।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी खेल नीति में संशोधन कर पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही है सरकार

हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके एएम नाथ। हमीरपुर 04 अप्रैल। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल के श्रवण सिंह को सेना ने किया सम्मानित : ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे योद्धा की प्रेरक कहानी

फिरोजपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित पंजाब के फिरोजपुर जिले के तारा वाली गांव की धूल और गर्मी से तपती खेतों में सैकड़ों ग्रामीणों ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी आंखों के सामने आकार...
article-image
पंजाब , समाचार

एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे हाईवे पर , दोनों ने गर्म कपड़े पहने हुए थे : अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की एक सेल्फी आई सामने

जालंधर : अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की एक सेल्फी वायरल हो रही है। जिसकी पुष्टि सतलुज ब्यास टाइम्स नही करता। यह पुलिस की जांच का विषय है कि उक्तवायरल फ़ोटो की सच्चाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ….जनहित और समावेशी विकास को प्राथमिकता दें सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य : DC किरण भड़ाना

एएम नाथ।  केलांग :  उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!