एस.एस.पी. होशियारपुर से मिलकर इस केस में सख़्त कार्रवाई करने की माँग करेंगे : राहुल खन्ना

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब उप प्रधान राजिंदर राणा के घर पर गोलियों से हमले की वारदात संबंधी ज़िला प्रधान राजिंदर शिंदा की देखरेख में होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब युवा प्रधान राहुल खन्ना विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ ज़िला चेयरमैन विवेक विजन, ज़िला सचिव पंडित मिथलेश गर्ग, अमन कुमार, सपना, सुरजीत ,अशोक मेहरा एम सी वार्ड नंबर 4 विशेष तौर पर पहुंचे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान राहुल खन्ना ने कहा कि 6-11-2025 को होशियारपुर में शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब उप प्रधान राजिंदर राणा के घर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हथियारों से हमला किया जिसमें पाँच-छह गोलियाँ चलाई गईं और तेजधार हथियारों से राजिंदर राणा, उनकी पत्नी व अन्य लोगों पर हमला किया जहाँ से उन्होंने भागकर जान बचाई। वहीं दूसरी ओर ब्रेज़ा (Breza) कार में बैठे कुछ युवा लड़के जिन पर हथियारों से हमला किया और उन्होंने भी जान बचाते हुए वहाँ से गाड़ी को निकाला। सफारी में आए उन अज्ञात हमलावरों ने उस गाड़ी का पीछा करते हुए निरंतर गोलियाँ चलाईं और उन पर हमला करते रहे। जहाँ एक गोली उस गाड़ी में बैठे नौजवान के सिर में लगी और उसी गाड़ी से एक बुज़ुर्ग महिला जो वहाँ सैर कर रही थी, उसकी मौत हो गई। ऐसी दर्दनाक, भयानक घटना के बावजूद पुलिस प्रशासन उन अज्ञात हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहां कि उन अज्ञात हमलावरों पर पर्चा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ़्तारी होनी चाहिए। वहीं हल्की धाराओं से पर्चा दर्ज कर पुलिस प्रशासन उन हमलावरों को बचाती दिखाई दे रही है। आज पंजाब में आए दिन शिवसेना के नेताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं और मौजूदा सरकार उस पर संज्ञान लेने की बजाय उसको हल्के में ले रही है। आए दिन विरोधीयों की वारदातें एवं यहाँ तक कि दिन-दहाड़े सुनियारो की दुकानों पर लूट को अंजाम दिया जा रहा है और हमारी सरकार एवं प्रशासन उनको पकड़ने की बजाय नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा मोहल्ला इस गोलियों के बारे में प्रशासन को बताता रहा है परन्तु न जाने पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी अनुसार इस वारदात में एक नौजवान को गोली लगने से वह घायल भी हुआ है। राहुल खन्ना ने कहा कि वह एस.एस.पी. होशियारपुर से मिलकर इस केस में सख़्त कार्रवाई करने की माँग करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21वें महिंदर सिंह गिल यादगारी मेडिकल कैंप में 4000 से अधिक मरीजों की जांच की – मलविंदर सिंह कंग ने गांव की डिस्पेंसरी के लिए 5 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की

गढ़शंकर, 9 मार्च : माता सुरजीत कौर जी के आशीर्वाद से कनाडा निवासी समाजसेवी हरगुरचेत सिंह गिल और बलदीप सिंह गिल कनाडा ने अपने पिता स्वर्गीय महिंदर सिंह गिल की स्मृति में अकालगढ़ गांव...
article-image
पंजाब

जेल में पत्नी भी रहती थी साथ, जाली एफआईआर करवा कर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल में रखा : जेल मंत्री हरजोत बैंस का दावा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जाली एफआईआर दर्ज करके दो साल तीन महीनों तक पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग पंजाब स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा: डॉ. स्वाति

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने स्ट्रोक के पायलट प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर जिले का सीएमसी लुधियाना के साथ टाई अप किया है। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल...
article-image
पंजाब

अधिकारी रोजाना चैक करें अपना शिकायत पोर्टल : पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत किया जाए निपटारा: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 20 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने-अपने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत निपटारा करें और रोजाना पी.जी.आर.एस पोर्टल...
Translate »
error: Content is protected !!