एसआईआर के तहत पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ हो मतदाता सूची का पुनरीक्षण – डॉ. सुखबीर सिंह संधू

by
चुनाव आयुक्त ने शोघी में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एएम नाथ। शिमला : चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं, मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें सभी राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए। इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन करने और मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, तहसीलदार चुनाव राजेश कौंडल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला की एएसआई शिवानी भला को किया सम्मानित

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / पंचकूला, 15  जून। पंचकूला पुलिस की महिला सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शिवानी भला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, जनसेवा एवं कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से मंडी में अचानक बाढ़, कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

एएम नाथ । मंडी : मंडी जिले में लगातार भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पनारसा, टकोली और नागवैन क्षेत्रों में मलबा कई घरों में घुस गया। हालांकि, अब तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राणी उद्यान से पर्यटन निखरेगा , स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे: बाली

नगरोटा तथा कांगड़ा में जनसमस्याएं सुनीं नगरोटा , 09 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले के वनखंडी 619 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने प्राणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी की गौरवमयी विरासत का अहसास करा गई हेरिटेज वॉक

एएम नाथ।  मंडी, 21 फरवरी। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ ने लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!