एसएचओ का पुलिस लाईन तवादला, ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष शौरी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर

by

संगठन के पदाधिकारियों ने डीएसपी औजला को दर्ज मामले संबंधी कागजात सौंपें
गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस दुारा ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलभूशन शौरी के खिलाफ कल दर्ज किए मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने आठ दिसंबर को गढ़शंकर थाने के घेराव की चेतावनी दी थी। जिसके बादे पुलिस विभाग हरकत में आ गया और डीएसपी नरिंद्र सिंह औजला ने आज संगठनों के विभिन्न पदाधिकारयिों से मीटिंग कर सभी की मांग पर एसएचओ बलविंदर पाल को तवादला करने की बात और दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को मानते हुए कहा कि एसएचओ बलविंदर पाल का तवादला कर दिया जाएगा और मामला रद्द कर दिया जाएगा।
जिसके बाद देर शाम एसएचओ बलविंदर पाल का तवादला पुलिस लाईन कर दिया गया। संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएसपी नरिंद्र सिंह औजला को मामले को गल्त करार देते हुए संबंधित कागजात सौंप दिए। इस दौरान पार्षद दीपक कुमार दीपा, पार्षद सुमित सोनी, लेख राज, मोहन सिंह थियाड़ा, सरपंच कुलदीप सिंह ढिल्लों, सरपंच जरनैल सिंह, सरपंच जतिंद्र ज्योति आदि मीटिंग में शामिल थे। इसके बाद आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब अजायब सिंह बोपाराय, महंत शशि भूषण, पार्षद दीपक कुमार दीपा, पार्षद सुमित सोनी, हरजीत सिंह सोहनपाल, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा व अन्य ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने एसएचओ का तवादला पुलिस लाईन कर और गल्त दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने की मांग मान और एसएचओ का तवादला करने की बात मान ली है तो आठ नवंबर को पुलिस थाने के समक्ष दिया जाने वाला धरना मुलतवी कर दिया गया है और अगर कल दर्ज मामला रद्द नहीं किया गया तो फिर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर हलके में किसी भी व्यक्ति से धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी। किसी ने भी अगर किसी के साथ धक्केशाही की तो सभी संगठन इकट्ठे होकर संघर्ष करेगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरविंदर सिंह गांव शाहपुर के सरपंच चुने गए 

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: गत दिवस हुए पंचायती चुनाव में गढ़शंकर के गांव शाहपुर में लोगों ने हरविंदर सिंह को सरपंच चुना है। इसी प्रकार नई चुनी गई पंचायत में लोगों ने  दीदार सिंह पंच,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
पंजाब

Rajni Hoists Indian Flag at

Wins 7 Medals Including 4 Golds; Honoured with Token of Appreciation by Seva Organization Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 Former Member of Parliament and Chairman of Seva Organization, Saila Khurd, Mr. Avinash Rai Khanna...
Translate »
error: Content is protected !!