एसएसटी को अलर्ट रहने के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने दिए निर्देश

by
हमीरपुर 02 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उपचुनाव में धनबल के प्रयोग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमें फील्ड में लगातार सक्रिय हैं और आयोग के पर्यवेक्षक भी स्वयं फील्ड में जाकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने डिडवीं टिक्कर के पास तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के नाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को हर समय अलर्ट रहने तथा नाके से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग करने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे- निर्माणाधीन भवनों के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगेः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को दिए 14.50 करोड़ के ईनाम : यादविंद्र गोमा

दोगुणा की स्कूली खिलाड़ियांे की डाइट मनी और रेल एवं हवाई यात्रा का भी प्रावधान हिमाचल प्रदेश में खेलों का एक बड़ा केंद्र बनेगा नादौन का निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम एएम नाथ। नादौन 04 नवंबर।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय रे में धूमधाम से मनाया गया NSS दिवस स्वच्छता अभियान के साथ पोषण जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

एएम नाथ ।: फतेहपुर, 24 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय रे में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरू ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे...
Translate »
error: Content is protected !!