एसजीपीसी के वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ाने की सिख पंथक विचारको ने मांग उठाई

by

गढ़शंकर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के होने वाले चुनाव को लेकर गढ़शंकर व अन्य गांवों से पंथक चिंतक गुरुद्वारा साहिब भाई तिलका जी में एकत्र हुए। जपो वाणी के पाठ के बाद हेड ग्रंथी भाई दविंदर सिंह ने अरदास की। जिसके बाद भाई गुरमेल सिंह देनोवाल, हरवेल सिंह सैनी , अनूप सिंह, भाई जरनैल सिंह नवांशहर, प्रचारक भाई सतनाम सिंह, गुरनेक सिंह, सुखवीर सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह और अन्य ने अपने विचार साझा किए और कहा हमारी जिम्मेदारी है कि सिख धर्म की चढ़दी कला के लिए सिख संगत के वोटों को ज्यादा से ज्यादा बनाया जाए ताकि गुरु नानक साहिब की भावना, विचार और उनकी सोच पर पहरा देने वाले मतदाता तैयार करके सिख समुदाय की चढ़दी कला को बहाल किया जा सके। उनहीनों कहा कि सभी को सूचित किया जाए कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के के चुनाव के लिए पहले बने वोट रद्द हो गए हैं, इसलिए दोबारा सभी को वोट बनबाने होंगे। इस अवसर काफी लोगो ने बड़ी संख्या में मत बनाने के हेतु आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किये गये ताकि इन प्रपत्रों को घर-घर पहुंचाया जा सके। इस मौके पर सभी ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर) और पंजाब सरकार से भी अपील की कि वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ा दी जाए। इस अवसर पर प्रचारक भाई सिमरजीत सिंह, भाई प्रभशरण सिंह, शिंगारा सिंह, हरजिंदर सिंह, शेर सिंह और अन्य पंथक विचारक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाइलैंड में छिपा बैठा : 300 करोड़ के घोटाले का आरोपी – ईडी के लिए भारत लाना भारत लाना टेढ़ी खीर हो रहा साबित

चंडीगढ़ :  करीब 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी अलग-अलग बैंकों से कर थाइलैंड में छिपे शातिर सुखविंदर सिंह छाबड़ा को भारत लाना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा साहिब कंग माई की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु एक लाख रुपए का योगदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समजसेवी व धार्मिक संस्थाएं लगातार प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा साहिब कंग माई के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवक को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला , दूसरे को मारी गोली, गंभीर घायल – एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव अलीपुर में कल देर रात करीव एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर काट कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा...
Translate »
error: Content is protected !!