एसजीपीसी टास्क फोर्स पर युवक का कृपाण से हमला

by

अमृतसर : पंजाब में ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के अवसर पर, श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर एक युवक ने कृपाण के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टास्क फोर्स पर हमला कर दिया।

पुलिस ने युवक को तुरंत पकड़ लिया, लेकिन अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया गया। यह घटना सुबह के समय हुई। दरअसल, भीड़ के कारण संगत को श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर जाने से रोका जा रहा था। इसी दौरान एक युवक की एसजीपीसी टास्क फोर्स के साथ बहस हो गई। गुस्से में आकर युवक ने कृपाण निकाली और टास्क फोर्स पर हमला कर दिया।

युवक कृपाण लेकर संगत के बीच घूमता रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, टास्क फोर्स ने युवक को घेर लिया, जिससे उसकी पगड़ी भी गिर गई। अंततः उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। लेकिन युवक ने वहां भी शांति नहीं रखी और कमरे के दरवाजे पर लगे कांच को तोड़कर बाहर आने का प्रयास किया। हालात को बिगड़ते देख, गोल्डन टेम्पल के अंदर तैनात पुलिस ने युवक को फिर से पकड़ लिया। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि सुबह की इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

fun88 banh 2021 Rực Lử

fun88 banh 2021 fun88 banh 2021 là một căn nguyên cá cược trực nhỏ đường được đắm đuối, ít nhiều lựa lựa chọn cùng với bài xích toán ít ít nhiều Game, Phần Trăm...
पंजाब

जार्जियां में गोली मार कर हत्या कपूरथला(ढपई) के परमवीर की

कपूरथला : 14 सितम्बर जिले के गांव ढपई से संबंधित 33 वर्षीय परमवीर सिंह की जार्जिया में गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव ढपई में परमवीर सिंह की मौत की खबर मिलने...
Uncategorized

Hướng Dẫn Chi

xổ số ba miền hôm nay https://sunwin86.page/ là một trong được quan trung tâm nền tảng cỗi rễ phần đông hình thức giải trí trực đường vượt bậc, đem mang lại đến bao gồm...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाब के नेता की बेटी की मिली लाश

कनाडा के आम चुनाव के मंगलवार को नतीजे आए हैं. जहां हर तरफ लिबरल पार्टी की जीत की खबरें चल रही थी इस बीच भारत के लिए कनाडा से एक बुरी खबर आई है....
Translate »
error: Content is protected !!