एसडीएम ने विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

by

ऊना, 19 अक्तूबर – विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 2024 के संदर्भ में एसडीएम विश्वा मोहन देव चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चौहान ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत 44-ऊना विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथो पर फोटोयुक्त निर्वाचन सूची का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2024 को या उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नागरिक 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर तक अपने पोलिंग बूथ पर अभिहित अधिकारियों के पास कार्यालय दिवस पर सांय 3 से 5 बजे तक तथा अन्य दिन प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर, 29 अक्तूबर, 18 नवम्बर व 19 नवम्बर 2023 को विशेष दिन रखा गया है जिसमें सभी अभिहित अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी पर बूथ लेवल एजेंट मौजूद रहेंगे और प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक आवेदन स्वीकार करेंगे।
एसडीएम ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि 18 से 21 साल के योग्य नागरिकों को प्रोत्साहित करें ताकि वे अपना नाम वोटर सूची में पंजीकृत करवाएं और मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने बताया कि कोई भी योग्य नागरिक voters-eci-gov-in व voter helpline App पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह सहित विभिन्न राजनीति दलों के कार्यकर्त्ता/सदस्यगण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला-चामुंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन इक्कू मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माफी मांगें पाकिस्तान के विदेश मंत्री : प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

शिमला ; शिमला में शनिवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। बिलावल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों का जाना कुशल क्षेम : प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि

आपदा न्यूनीकरण कार्यों के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत...
Translate »
error: Content is protected !!