“ऑनलाइन हो हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री”

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 2 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को अब ऑनलाइन किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश और देशभर के नागरिक देख सकें कि लोकतंत्र का यह मंदिर कैसे कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश की पहली डिजिटल विधानसभा बनी थी, और अब समय आ गया है कि इसे पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर एक नई मिसाल पेश की जाए।
उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से विशेष आग्रह किया कि प्रदेश की विधानसभा की कार्यवाही को ऑनलाइन किया जाए ताकि पूरे देश में यह एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हो सके। उन्होंने कहा, “जमाना बदल रहा है, तकनीक के इस दौर में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए विधानसभा की कार्यवाही को ऑनलाइन करना समय की मांग है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूरे प्रदेश का दौरा कर नशे के खिलाफ एक सशक्त वातावरण तैयार किया है। उन्होंने सराहना की कि राज्यपाल द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम को प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ समन्वय मिला है, जिससे यह अभियान और अधिक प्रभावशाली हुआ है। कानून निर्माण से लेकर अपराधियों की धरपकड़ तक, राजभवन का सहयोग सराहनीय रहा है।
डॉ. वाई. एस. परमार को याद करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने इस पहाड़ी राज्य को आकार देने के लिए अथक संघर्ष किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को भी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए स्पष्ट किया कि हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी राज्यों के पास सीमित संसाधन हैं। हाईड्रो पावर, पर्यटन और आबकारी जैसे क्षेत्रों से आय होती है।
धर्मशाला में स्थित विधानसभा भवन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन सिर्फ कुछ दिनों के लिए उपयोग में आने के बावजूद अपनी गरिमा और उद्देश्य में पूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे शिमला में राष्ट्रपति भवन साल में कुछ समय ही सक्रिय रहता है, वैसे ही देश के अन्य राज्यों—जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर आदि—में भी विधानसभा सत्र सीमित अवधि के लिए ही चलते हैं। ऐसे में कम अवधि के लिए उपयोग में आने पर तपोवन विधानसभा की महत्वत्ता पर सवाल करना उपयुक्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला की इस विधानसभा का उपयोग विधायकों के प्रशिक्षण के लिए किया जाना चाहिए और इसके लिए पूर्व में एक प्रस्ताव भी रखा गया था, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस ऐतिहासिक स्थल को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की इस लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, सीएम नायब सिंह सैनी, सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब बीजेपी के चीफ सुनील जाखड़, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति में लगाएगी पता कैसे आर्थिक संसाधन जुटा सकती सरकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राजस्व संसाधनों को जुटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। समिति में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!