ऑपरेशन प्रहार 2.0   जिले में अपराध पर निर्णायक प्रहार, 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 63 गिरफ्तार

by

एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव कुमार वर्मा पत्रकारों को ऑपरेशन के बारे में दी जानकारी
होशियारपुर, 10 फरवरी : एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव कुमार वर्मा ने आज एसएसपी संदीप कुमार मलिक की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में ऑपरेशन प्रहार 2.0 की शुरुआत कर दी गई है, जो 9 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 20 से 22 जनवरी तक चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 1.0 के दौरान उल्लेखनीय सफलता मिली थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। उसी कड़ी में अब अधिक सशक्त योजना और रणनीति के साथ ऑपरेशन प्रहार 2.0 चलाया जा रहा है।

एडीजीपी वर्मा ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सक्रिय गैंगस्टर, भगोड़े, हत्या व अन्य जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ कर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। इस अभियान के लिए 450 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है तथा 60 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न पुलिस स्टेशनों और सब-डिवीजनों के अंतर्गत लगातार रेड कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बस स्टैंड, होटल, ढाबे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। अब तक जिला पुलिस 300 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, जबकि 125 संदिग्ध अपराधियों को राउंडअप किया गया है।

ऑपरेशन के दौरान 03 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) सहित कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 01 पिस्टल (30 बोर), 01 देसी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, 09 मोटरसाइकिल और 35 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

एडीजीपी शिव कुमार वर्मा ने विश्वास जताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत आने वाले दिनों में और भी बड़ी सफलता हासिल होगी तथा जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने आम जनता से भी पुलिस को सहयोग देने की अपील की, ताकि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
article-image
पंजाब

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश को निलंबित किया

चंडीगढ़, 31 मई । पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी राजीव गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के समय वह...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
article-image
पंजाब

36 नजायज शराब की बोतलों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 36 बोतल नजायज शराब सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी समुंदड़ा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह। के...
Translate »
error: Content is protected !!