ऑपरेशन लोटस 2.0 : केजरीवाल सरकार के खिलाफ ‘साजिश, आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही – आतिशी मार्लेना

by

दिल्ली :   ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आमदी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की ये पहली कोशिश नहीं है, जब आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।   आतिशी ने दावा किया कि अगर बीजेपी नेता लोकतांत्रित तरीके से नहीं चुने जाते तो वे इसी तरह के असफल प्रयास करते हैं।

आतिशी ने कहा कि आतिशी ने कहा कि उन सात विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस उन राज्यों में सत्ता में आने के लिए भाजपा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति है। अगर बीजेपी नेता लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नहीं होते तो वे इसी तरह की चाल चलते है। अतिशी ने कहा कि महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं।

वहीं केजरीवाल ने कहा कि भाजपा किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं करना चाहती, बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रही है। पिछले 9 साल में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मजबूती से साथ हैं।

वहीं आतिशी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में दिल्ली आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मजबूती से साथ हैं।

सीएम केजरीवाल का ईडी का कई समन :   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 12 जनवरी को चौथा समन भेजकर 18 जनवरी को पेश होने को कहा था, लेकिन वे इस बार भी ED के दफ्तर नहीं गए। 18 जनवरी को वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तीन दिन के लिए गोवा चले गए। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ED के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद : 3 नशा तस्करों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार...
article-image
पंजाब

कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कोविड इलाज संबंधी जिले में सभी सुविधाएं मौजूद, जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
पंजाब

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

गढ़शंकर: गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर गांव डानसीवाल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। जगदत्त पुत्र सुखदेव लाल...
Translate »
error: Content is protected !!