‘ऑपरेशन सिंदूर’ में घायल हरोली के वीर सपूतों का उपमुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा गांव निवासी सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह उर्फ ‘रोमी’ के परिजनों से मंगलवार को भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। वर्तमान में दोनों वीर जवान आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में उपचाराधीन हैं।
May be an image of 8 people and dais
ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुए उप निरीक्षक व्यास देव के घर पर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी परमजीत कौर से मुलाकात की और पूरे प्रदेश की ओर से उनके साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि व्यास देव ने अद्वितीय पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। हमले में एक टांग गंवाने के बावजूद उनका साहस पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।
May be an image of 6 people and people smiling
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री छेत्रा गांव पहुंचे और सिख रेजिमेंट के घायल जवान गुरनाम सिंह के परिजनों पिता जोगिंदर सिंह, माता जगमोहन कौर व पत्नी गुरप्रीत कौर से भेंट कर गुरनाम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह सरीखे वीरों का समर्पण देश की असली ताकत है, जिसे प्रदेश सदैव नमन करता रहेगा।
May be an image of 10 people and people smiling
उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दोनों जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता की प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, पवन ठाकुर और बाथू ग्राम पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगा पड़ गया पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना : 5 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काट कर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत

बिलासपुर : पंजाब के टैक्सी ड्राइवर को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। उसका 5 हजार का चालान कटा है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा और हूटर भी जब्त कर लिया। DSP...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत : हमलावर ने की खुदकुशी , स्कूल में गोलीबारी के कारण

मास्को : 26 सितम्बर: रूस में एक स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 20 से अधिक जख्मी हो गए। मरने वालों में 7 बच्चे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस...
article-image
पंजाब

चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर ने लगाए

माहिलपुर : सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर के संयुक्त सहयोग से गांव चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष हरवेल...
Translate »
error: Content is protected !!