ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

by

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है। पदक जीत कर लौटने पर पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एचएस बैंस तथा यूआईएलएस के कोऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश शर्मा ने आदित्य को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि संस्थान के इस विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा से पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शायद यह पहला अफसर है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के इस क्षेत्रीय केंद्र के किसी विद्यार्थी ने इस स्तर पर पदक जीते हैं। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए आदित्य को बधाई दी और उसे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।आदित्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान के निदेशक डॉ. बैंस, कोऑर्डिनेटर डा. ब्रजेश, स्पोर्ट्स इंचार्ज सहायक प्रोफेसर सविता ग्रोवर और सहायक प्रोफेसर हरकमल प्रीत सिंह को देते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही आदित्य ने अपनी इस सफलता हेतु अपने कोच अंतर्राष्ट्रीय कराटे रेफरी व जज ए सेंसई जगमोहन की ओर से प्रदान की गई उत्कृष्ट कोचिंग के लिए तथा पंजाब कराटे एसोसिएशन के सचिव सेंसई राजेश जोशी का आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल दिशा निर्देशन के कारण ही यह संभव हो पाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार पर आर्थिक संकट : दो महीने की सैलरी में होगी कटौती – मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के अलावा मुख्य संसदीय सचिव और बोर्ड अध्यक्ष तक की

एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार बड़े आर्थिक संकट में फंस गई है। खुद मुख्यमंत्री इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश...
article-image
पंजाब

डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि शहर...
article-image
पंजाब

पंजाब में बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में करेंगे प्रचार

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के सातवें दौर के दौरान पंजाब में भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी देते हुए पंजाब बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र संगठन एनएसयूआई के सांस्कृतिक समारोह ‘आगाज-2023’ : खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियांे में अवश्य भाग लें युवा: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने बड़सर कालेज में एनएसयूआई के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग बड़सर 01 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि विद्यार्थी जीवन एवं युवावस्था में खेलकूद,...
Translate »
error: Content is protected !!