ओएसडी और सलाहकार आचार संहिता लगने तक लगाए जा रहे : हिमाचल में लोक सभा और विधान सभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : जयराम ठाकुर

by
भाजपा की तैयारी पूरी, हर बूथ से हमें मिलेगा जनता का आशीर्वाद,  भाजपा को अपने परफॉरमेंस और लोगों को प्रधानमंत्री की गारंटियों पर है भरोसा
एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को भारी मतों से जीतकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। इसी के साथ हिमाचल में होने वाले 6 विधान सभा सीटों के चुनाव में भी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश के लोग भी कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों का सबक़ सिखाने को तैयार बैठे हैं। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के कामों पर भारी समर्थन देते हुए  सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक़ कांग्रेस को सिखाएँगे और हिमाचल को हर बूथ से बढ़त देकर भाजपा को भारी बहुमत से जितायेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गयीं है और अब कुर्सी हाथों से फिसलती देखकर मुख्यमंत्री विधायकों पर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। सरकार और प्रदेश की यह हालत करने के वही ज़िम्मेदार हैं। चुनाव सिर पर होने के बाद भी मुख्यमंत्री प्रदेश की नहीं अपनों की चिंता में व्यस्त रहे। अचार संहिता लगते-लगते भी अपने चहेतों को ओएसडी, सलाहकार और बोर्ड के चेयरमैन बनाते रहे।  मुख्यमंत्री को जो ऊर्जा और समय प्रदेश के हितों में लगाना था वह अपने लोगों को एडजस्ट करने में लगा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से बेनक़ाब हो गई है। इनकी जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के लोगों को बहुत कष्ट उठाने पड़ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश में जीत को लेकर आश्वस्त है। भाजपा को अपने परफ़ॉर्मेंस पर भरोसा है। पिछले दस सालों में देश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी नीतियां देश के हर नागरिक तक पहुंची हैं। प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं ने देश के हर वर्ग को जोड़ा है, देश के हर नागरिक को लाभ मिला है। देश की आर्थिक, सामाजिक वैज्ञानिक तरक़्क़ी से हर भारतवासी लाभान्वित भी हुआ और गौरवान्वित भी। प्रधानमंत्री ने जो कहा है वह करके दिखाया है। झूठे वादे, झूठे नारे, झूठी गारंटियों की राजनीति ख़त्म करके तय समय पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ पूर्ण पारदर्शी तरीक़े से योजनाओं को लोगों को डिलीवर करने की राजनीति की शुरुआत की है। इसीलिए आज देश में भरोसे नाम ही नरेन्द्र मोदी है। लोग प्रधानमंत्री के परफॉरमेंस पर उन्हें तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में सेवा करने का मौक़ा देने जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के देवीदेहरा में आयोजित किया गया “नमो नव मतदाता” सम्मेलन

युवा नव मतदाताओं को किया सम्मानित एएम नाथ। डलहौज़ी :  विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने आज बाथरी के देविदेहरा में भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल डल्हौजी द्वारा आयोजित “नमो नव मतदाता” सम्मेलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच — आशीष बुटेल

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है पालमपुर, 15 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से

शिमला : जय राम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और...
Translate »
error: Content is protected !!