ओछी राजनीति के चलते राहुल गांधी जैसे लोग भारत के लोकतंत्र पर उठाते हैं सवाल : अनुराग सिंह ठाकुर

by

लोकतंत्र भारत की आत्मा, यहाँ संवैधानिक जड़ें मजबूत : अनुराग ठाकुर

अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया

एएम नाथ। दिल्ली/शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया और कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है व यहां संवैधानिक जड़ें बहुत गहरी हैं, और यही भारत की प्रगति का आधार है। इस कार्यक्रम को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संबोधित किया जहाँ लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी, माननीय डॉ. तुलिया एक्सन, इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) की माननीय प्रेसिडेंट, माननीय डॉ. क्रिस्टोफर कलिला, कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के माननीय चेयरपर्सन, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, कई केंद्रीय मंत्री व विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन एवं सांसद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने लोकतंत्र में आस्था रखते हुए पूरे संवैधानिक तौर तरीकों से जनकल्याण के कार्य को आगे बढ़ाया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है मगर राहुल गांधी जी जैसे लोग अपनी ओछी राजनीति के चलते सदा भारत के लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करते हैं। भारत के चुनाव आयोग के कार्यों की दुनिया भर में प्रशंसा होती है मगर राहुल जी अपने राजनैतिक लाभ के लिए चुनाव आयोग को भी कटघरे में ठहराने से बाज नहीं आते। आज इतने महत्वूर्ण कार्यक्रम से लोकसभा व राज्यसभा दोनों के ही नेता प्रतिपक्ष का अनुपस्थित रहना इनकी लोकतंत्र विरोधी मानसकिता को दर्शाता है। मोदी सरकार के पिछले एक दशक के कार्यकाल में भारत कई बड़े वैश्विक आयोजनों का केंद्र बना। यह गर्व का विषय है कि भारत इस बार कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC), 2026 का आयोजन कर रहा है। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 42 कॉमनवेल्थ देशों के 61 स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारी, साथ ही चार सेमी-ऑटोनॉमस संसदों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जो CSPOC के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है”।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ इस में कॉन्फ्रेंस में प्रमुख समकालीन संसदीय मुद्दों पर जैसे स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों की बदलती भूमिका, संसदीय कामकाज में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उपाय पर चर्चा की जाएगी, जिनका मकसद लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करना और विधायी प्रथाओं का आधुनिकीकरण करना है। भारत हर वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा है और अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखा है”।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेना व देना दोनों कानूनी अपराध – डीसी

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित ऊना, 29 अक्तूबर: विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आज बचत भवन ऊना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस, FTA पर फैलाई जा रही भ्रांतियां : डॉ. जनक राज

विदेशी सेब होंगे महंगे, हिमाचल के उत्पादकों को नहीं होगा नुकसान केंद्र सरकार की नीतियां बागवानों के हित में, विपक्ष कर रहा राजनीति : डॉ. जनक राज एएम नाथ। शिमला भाजपा नेता एवं भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर …फ्लड प्रोटेक्शन वॉल का कार्य शीघ्र करें पूर्ण : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ।   कुल्लू : एचआरटीसी वर्कशॉप वाशिंग का दौरा किया और कर्मशाला कर्मियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुल्लू में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और आपदा जोखिम को कम करने...
Translate »
error: Content is protected !!