ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

by

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ
– श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित

बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सबसे पॉश रेजिडेंशियल कॉलोनी में ओमैक्स रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा ओमैक्स क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी व प्रधान जसविंदर लक्की की पीठ थपथपाई। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा के रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं ओर हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में 4 बार रक्तदान करना चाहिए।

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ट्रस्ट के इंचार्ज रितेश गुलाटी की अगुवाई में हरमन जोत, हरदीप सिंह, दिवाकर कुमार, अगमजोत कौर, अरमान जोत कौर, रवनीत कौर, हर्षप्रीत कौर की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में ओमैक्स पार्कवुड सोसायटी के 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, वहीं रक्तदान करने में सोसायटी की महिलाओं ने भारी उत्साह दिखाया।
ओमैक्स रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह लक्की व महासचिव देवेंद्र चौधरी ने बताया कि ओमैक्स के चुनाव के बाद सोसायटी द्वारा पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ओमैक्स के 102 स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जसविंदर लक्की ने कहा कि
भविष्य में भी समाज ओर मानवता के सेवा के लिए ओमैक्स रेजिडेंट सोसायटी अपने प्रयास जारी रखेगी।
रक्तदान शिविर में जिला पुलिस कप्तान विनोद धीमान व डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल विशेषतौर पर शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। वहीं शिविर के दौरान सैम मेडिटेक द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के साथ ओमैक्स के प्रधान जसविंदर धुन्ना लक्की, महासचिव देवेंद्र चौधरी, समाजसेवी राज कुमार चौधरी, संजय राय, राज संधू, बलबीर ठाकुर, लोकेश दत्ता, तरसेम चौधरी, राम रत्न चौधरी, संजीव कुंडल्स, अम्बरीश शर्मा, संजय पटियाल, संजय शर्मा, नवीन शर्मा, राहुल कुमार, उधमी संजीव शर्मा, अंशुमन उप्पल, अखिल दीक्षित, सुनील पांडे, मुकेश सिंगला, अनिल बल्याण, प्रणय बत्तरा, पुनीत गर्ग, मनीष तिवारी, पुकलित, अरविंद गौतम, सोमवीर, शिव वर्मा, राजू यादव, नरेंद्र चौधरी, एडवोकेट विवेक ठाकुर, नवीन शर्मा, प्रदीप दूबे, शिवम मिश्रा, सचिन बैंसल, निर्मल सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ओमैक्स के शिविर में इन्होंने किया स्वैच्छिक रक्तदान
ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विवेक गौतम, अर्जुन सिंह, चूड़ा राम, नवीन, निशा गुप्ता, शीतल पटेल, सीमा देवी, ममता चौधरी, गीतांजली धुन्ना, डिंपल शर्मा, निशा जयसवाल, रश्मि दुबे, अनामिका सिंह, पूनम शर्मा, कपिल शर्मा, अरविंद गौतम, मनीष, अनिल, राजीव, शिवम मिश्रा, पुनीत गर्ग, सुनील पांडे, अशोक कुमार, मनोज, राजू, रवि मित्तल, हर्ष पुरी, वरुण अग्रवाल, राजू कुमार, देवेंद्र चौधरी, गनपत राणा, गुलशन, आयुष, प्रवीण बत्तरा, अंकित, निशार, मनीष, हरीश, अमन, लोकेश दत्ता, सुनील नेगी, संजय, सागर, दीपक, संजय पटेल, रविन्द्र, हरदीप, कुलविंदर, वीरेन्द्र, राहुल, सोमवीर, मोहित गोयल, अनिल, हरदेव, रंजीत, नवीन शर्मा समेत कुल 102 स्वंयसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कैप्शन : ओमैक्स सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर शिरकत करते मुख्यातिथि पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नीचे इनसेट में ब्लड डोनेट करते युवा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग व गवाही देवी मोड पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक

ठियोग व गवाही देवी मोड पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक शिमला, 07 मार्च : सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग के अंतर्गत स्वर साधना कला मंच के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘तंज कसने से विकास नहीं होता’… 32 दांत वाले बयान पर इंद्र सिंह गांधी का सुक्खू को जवाब

एएम नाथ। मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे के बाद क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सोमवार को मंडी में पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार : 18 कैबिनेट,6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्रियों सहित 28 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल   : मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार के लिए राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने 18 कैबिनेट, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्य मंत्रियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास हुआ पुनर्स्थापना कमेटी की बैठक आयोजित : DC आशुतोष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता

कुल्लू 27 जनवरी  : उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!