ओवरफ्लो हो रही नदियों को पार करके पंच व उनके पति के निधन पर अफसोस करने पहुंचे सांसद तिवारी

by

मोहाली: 19 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टांडा करोरा में अफसोस करने के लिए ओवरफ्लो हो रही नदियों से होकर पंच के घर पहुंचे, जहां महिला पंच व उनके पति दोनों का बाढ़ के चलते निधन हो गया था।
बाद में सांसद तिवारी ने सरकार से नदियों पर जल्द से जल्द 5 पुल बनाए जाने की मांग की, जिन पर लागत सिर्फ 11 करोड रुपये आएगी। उन्होंने कहा कि बरसाती सीजन के दौरान लोगों की जान को होने वाले खतरे के मद्देनजर यह बहुत जरूरी है।
जिसके चलते ना सिर्फ गांव और गांव वाले कई दिनों तक बाकी दुनिया से कट जाते हैं, बावजूद इसके कि यहां से चंडीगढ़ सिर्फ 5 किलोमीटर दूरी पर है। जिन्हें आपातकालीन स्थिति में बाढ़ के पानी से होते हुए अपनी जिंदगियों को खतरे में डालकर गुजरना पड़ता है।
उन्होंने खुलासा किया कि स्थानीय पंच सुनीता और उनके पति सज्जन सिंह अपनी युवा बेटी के साथ बाढ़ में बह गए थे। हालांकि उनकी बेटी को बचा लिया गया, लेकिन उन दोनों की मौत हो गई।
तिवारी ने कहा कि खुद उन्हें भी ओवरफ्लो हो रही नदियों से होकर गुजरना पड़ा। ऐसे में गांव वालों की बुरी हालत और उनकी जिंदगियों के लिए इस खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिन्हें बरसातों के दौरान कई बार यहां से गुजरना पड़ता है। जिसके चलते इन नदियों पर जल्द से जल्द पुल बनाये जाना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा कंवलजीत सिंह चावला, स्वर्ण सिंह सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर, कोटफातुही व गढ़शंकर में निर्देशो के विपरीत खुल रही दुकानें

माहिलपुर/गढ़शंकर – एक तरफ कोरोना महामारी तांडव द्वारा लोगों में मचा हुआ है जिसे देखते हुए जिला डिप्टी कमिश्नर द्वारा इस बीमारी से लोगों को दूर रखने के लिए कई प्रकार के दिशा निर्देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों को बनाते थे निशाना : सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्कर, अब तक 29 गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला। शिमला पुलिस ने सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार तस्कर मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक तस्कर शिमला के रामपुर का है। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरनाला के तेजिंदर कनाडा में बने विधायक

बरनाला जिले के भदौड़ के मूल निवासी और तर्कशील नेता मास्टर राजिंदर भदौड़ के छोटे भाई वैज्ञानिक डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाड़ा में विधायक चुने गए हैं। बता दें कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना...
article-image
पंजाब

New age job-oriented courses to

Hoshiarpur /August 06/Daljeet Ajnoha : Gurvinder Singh Bahra, Chancellor of Rayat Bahra Professional University and Chairman of the Rayat Bahra Group here today hailed the Punjab Government decision to set up Rayat Bahra Professional...
Translate »
error: Content is protected !!