ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

by
नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच गुणा अधिक रेत भरा हुआ था।  चालकों  पर मामला दर्ज कर ग्रिफतार कर लिया गया है।
एफ.आर.आई के अनुसार सुखविंदर सिंह डी.एस.पी माइनिंग पंजाब द्वारा अैलगरां तरफ मजारी में स्थित चैक पोस्ट पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टिप्पर नंबर पीबी 10 एफएफ 5723 व पीबी 12कयू 1939 जो रेत भरे हुए थे उन्हें रोका गया । जब उनसे दोनो टिप्परों की वेमैंट सलिप ली गई तो उस सलिप अनुसार पीबी 10 एफएफ 5723 और पीबी 12कयू 1939 में 9 एमटी और 12 एमटी रेत होने की जानकारी लिखी गई थी। पर जब दोंनो टिप्परों का कंडे पर भार किया गया तो पहले क्रमवार अनुसार एक में 50840 मैट्रिक टन और दूसरे में 56520 मैट्रिक टन रेत पाया गया। इस दौरान बरजिंदर सिंह यूनीयर इंजनीयर माइनिंग अफसर,जल प्रबंध उप मंडल खोज,नंगल के व्यानों पर पीबी 10 एफएफ 5723 के चालक गगन पुत्र राम पाल गांव तलवंडी,लुधियाना व पीबी12कयू1939 के चालक सुखदीप सिंह पुत्र हरमेल सिंह चोदा,अमरगढ़,संगरूर के खिलाफ विभिन्न विभिन्न धाराओं के अधीन मामले दर्ज किए गए।
गौरतलब हो के पंजाब सरकार द्वारा हिमाचल से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर कारवाई करने के आदेश जारी किए थे। पंजाब हिमाचल सरहद पर चैक पोस्टें बनाई गई है। जिसे लेकर भास्कर में खबर प्रकाशित हुई थी चैक पोस्टों पर मुलाजमों की तैनाती ना होने से यहां पंजाब सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है,वहीं बिना रोक टोक के हिमाचल से रेत और बजरी से ओवरलोड टिप्पर पंजाब से गुजर रहें है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंगल के गाव सूरेवाल से रोजाना रात के साय में सैकड़े की तादात में गाडिय़ा गुजरती है। हिमाचल से आने वाली ओवरलोड गाडिय़ा जो पंजाब से होकर गुजरती है। वह अनेक प्रकार के सावल खड़ी कर रहीं है। जो के जांच का विष्य है। क्योंकि यहां पंजाब सरकार के हुक्मों की अवहेलना हो रही है। वहीं बनाई गई चैकपोस्टे सफेद हाथी साबित हो रहीं है। जिससे पंजाब को रैवन्यू का नुकसान तो हो रहा है। इससे यहां पंजाब की सडक़ें टूट रहीं है,वहीं इन ओवरलोड गाडिय़ों के कारण पंजाब की सडक़ों पर होने वाले हादसों से कीमती जाने भी जा रही है।
इस मामले के जांच अधिकारी लेखा सिंह ने कहा के दोंनो चालकों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने बताया के गाडिय़ों में जो मट्रीयल था वह बिल पर लिखी मिकदार से अधिक था। बाकी दोंनो गाडिय़ा हिमाचल से भर कर आई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 वर्षीय बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल.. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , पंजाब के मानसा से आए थे श्रद्धालु

रोहित जसवाल : ऊना / मानसा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से रविवार पंजाब के मानसा आ रही में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली उतराई वाले रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa distributes school bags

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 01 : MLA Bram Shankar jimpa today distributed school bags to senior-class students at Government Senior Secondary School, Chauhal, under the Punjab government’s Education Revolution campaign. While addressing the students, he...
article-image
पंजाब

अकाली दल वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर घमासान : अयाली ने EC पर लगाए गंभीर आरोप

“सभी शर्तें पूरी, फिर भी जानबूझकर रोका जा रहा रजिस्ट्रेशन” — मनप्रीत अयाली; हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने की भी चेतावनी चंडीगढ़। सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के...
Translate »
error: Content is protected !!