कंगना रनौत का भाजपा की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय

by

शिमला : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट दे सकती है। लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंगना को हिमाचल प्रदेश से भाजपा चुनाव लड़ाने की योजना बना रही है। कंगना रनौत को भाजपा हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कंगना को चंडीगढ़ से भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। कंगना रनौत को मंडी या फिर कांगड़ा सीट से भी चुनाव लड़ाने की बात की जा रही है। मंडी सीट से कई और उम्मीदवारों के नाम की भी चर्चा चल रही है लेकिन इसमें कंगना को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

कंगना रनौत ने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि, ”भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।” हालांकि कंगना रनौत ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की बातों से कई बार इनकार भी किया है। लेकिन कई बार कंगना रनौत ने राजनीति में आने की बात कही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा, बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा सरकार की याचिका सोमवार को खारिज : 22 वर्षीय किसान की पुलिस की गोली लगने से हुई मौत का मामला

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान एक 22 वर्षीय किसान की कथित तौर पर पुलिस की गोली लगने से मौत मामले में उच्च न्यायालय की ओर...
article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से...
article-image
पंजाब

5 नवंबर को चुवाड़ी में आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर

एएम नाथ। चम्बा :  उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत) ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व और दिंवगत सैनिकों के परिवारों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए विश्राम...
Translate »
error: Content is protected !!