कंगना रनौत हिमाचल की बेटी : उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना बनाया था महासचिव – सीएम सुक्खू

by

शिमला : सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने मंडी से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत को हिमाचल की बेटी करार दिया है।

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट के कारण कांग्रेस विरोध का सामना कर रही है. हालांकि श्रीनेत पोस्ट को लेकर सफाई भी दी है। सीएम सुक्खू ने कहा, ”कंगना रनौत हिमाचल की बेटी हैं। उनके माता-पिता यहां रहते हैं. उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना महासचिव बनाया था।’ बीजेपी के कई नेता कंगना रनौत के समर्थन में खड़े हो गए हैं और कांग्रेस की आलोचन कर रहे हैं। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, ”बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का जा रही है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। पूरा मंडी और हिमाचल प्रदेश नाराज है. कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

कंगना ने श्रीनेत के बयान पर दिया यह जवाब :
बीजेपी की महिला नेत्रियों ने भी सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कंगना रनौत ने भी इस पर विरोध जताया है और उनका कहना है कि हर महिला सम्मान की हकदार है। कंगना ने कहा, ”मुझे सबसे ज्यादा मंडी शब्द से चोट पहुंची है जो कि छोटी काशी के रूप में जानी जाती है और कई ऋषियों की भूमि रही है।

कंपना के समर्थन में यह बोलीं सुप्रिया : उधर, बीजेपी की साइना एनसी ने वीडियो मेसेज जारी कर कहा, ”समय आ गया है कि हम स्टीरियो टाइप से लड़ें। जो महिलाएं फिल्म, फैशन या किसी अन्य पेशे से आती हैं वह सावर्जनिक जीवन से सक्रिय रूप से क्यों नहीं जुड़ सकतीं? यह अपने देश के प्रति कुछ अच्छा करने की भावना है जिस वजह से कंगना रनौत ने बीजेपी से जुड़ना पसंद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा हेलीपोर्ट का अधिकांश निर्माण पूरा, जल्द शुरू होंगी हेली टैक्सी सेवाएं: नीरज नैय्यर

चंबा के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता, 65 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास पार्किंग, सड़क, सीवरेज और खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर एएम नाथ। चंबा : चंबा विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम आदमी की पीड़ा समझने वाले जननायक हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू: आरएस बाली

नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आम आदमी की पीड़ा को समझने वाले नेता हैं और समाज की आखिरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बनेगी अरलू-किटपल सड़क, जल्द करेंगे शिलान्यासः वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर ने किया करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 2 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव का पर्व देश का गर्व “स्वीप का लक्ष्य शत् प्रतिशत मतदान : रावमा विद्यालय पूलन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। भरमौर, 23 अप्रैल :   भरमौर  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन  में  अध्यापकों द्वारा “चुनाव का पर्व देश का...
Translate »
error: Content is protected !!