कंजयाण और ढो स्कूल के संयुक्त वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे ईनाम…भोरंज में लिखी जा रही है विकास की नई गाथा : रामचंद्र पठानिया

by
एएम नाथ। भोरंज 09 दिसंबर :  राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण, प्राइमरी स्कूल कंजयाण और मिडल स्कूल ढो का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए रामचंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है, पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सम्मूताल और कंजयाण हैलीपैड के जीर्णोद्धार के लिए भी करोड़ों की धनराशि मंजूर की गई है। करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। विधायक ने भोरंज के सामान्य परिवारों के बच्चों को जेईई, नीट और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
राम चंद्र पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में जन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भोरंज क्षेत्र से भी हजारों लोग भाग लेंगे। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए रामचंद्र पठानिया ने कहा कि नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री हमीरपुर में मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को इस वॉकथॉन में भाग लेने की अपील की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से 7100 रुपये देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्यध्यापक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में कांग्रेस नेता विजय बन्याल, रमेश डोगरा, पवन कुमार, विधि चंद, मोहिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, रत्न चंद शास्त्री, वचित्र सिंह, अशोक शर्मा, एसएमसी के पदाधिकारी और तीनों स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2989.44 करोड़ रुपये निवेश के 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान, 5610 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मुफत एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाएगी निःशुल्क राशन की सुविधा शिमला : प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना  – पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान आज उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला में कई संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों को दौरा किया। राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत देहलां अप्पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में हर साल हो रहा 455 टन मछली उत्पादन: डीसी राघव शर्मा

वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना समीक्षा बैठक में दी जानकारी ऊना 15 फरवरी: जिला ऊना में मत्स्य पालन विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए दो करोड़ 21 लाख रूपये की कार्य योजना...
Translate »
error: Content is protected !!