कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

by

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि कंडी क्षेत्र के खेतों में कंडी नहर का पानी पहुंचाया जाए, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी बंद किया जाए, टूटे हुए मोघों की मुरम्मत कराई जाए। कंडी नहर का कार्यालय गढ़शंकर में बनाया जाए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। पानी का दुरुपयोग बंद करना चाहिए, वालब लगाए जाएं और नियमित वारी से पानी का प्रयोग करना चाहिए। पानी का रिसाव रोका जाए। कंडी के रहते खेतों की सिंचाई के लिए पाइप डाली जाएं। इस प्रतिनिधिमंडल में गुरनेक सिंह भज्जल, सुभाष मट्टू, हरभजन सिंह अटवाल, जंग बहादुर सिंह, जुझार सिंह मट्टू, हरनेक सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल, मोहनलाल बीनेवाल, प्रेम सिंह राणा, बख्शीश सिंह दयाल, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह कुल्लेवाल, होशियार सिंह गोल्डी, हरनेक सिंह, चरणजीत सिंह, निर्मल सिंह और अन्य मौजूद थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गई तो हम संघर्ष करने को बाध्य होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाकियू एकता उगराहां के नेता बाढ़ पीड़ितों को देंगे राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाकियू एकता उगराहां के जिलों जालंधर और होशियारपुर के नेताओं की एक संयुक्त बैठक देश भगत यादगार हाल में हुई। बैठक में जिला होशियारपुर के चार गांवों — महिताबपुर, कलेर जनार्दन,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
article-image
पंजाब

IAS की शिकायत पर SSP सस्पेंड! …जानें 55 करोड़ के टेंडर में घोटाले से जुड़ा क्या है मामला

अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। किसी सीनियर IAS अफसर की शिकायत के बाद ये कार्रवाई हुई है। ये मामला करोड़ों रुपये से जुड़े किसी...
article-image
पंजाब

टीचर ने स्टूडेंट के साथ की अश्लील हरकत, लैब में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार 

जालंधर। पारस एस्टेट में हुई शर्मनाक हरकत के बाद अब चौकी किशनगढ़ के अंतर्गत आते एक गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीपी मास्टर ने 16 साल की बच्ची जो कि 10वीं कक्षा की...
Translate »
error: Content is protected !!