कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

by

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि कंडी क्षेत्र के खेतों में कंडी नहर का पानी पहुंचाया जाए, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी बंद किया जाए, टूटे हुए मोघों की मुरम्मत कराई जाए। कंडी नहर का कार्यालय गढ़शंकर में बनाया जाए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। पानी का दुरुपयोग बंद करना चाहिए, वालब लगाए जाएं और नियमित वारी से पानी का प्रयोग करना चाहिए। पानी का रिसाव रोका जाए। कंडी के रहते खेतों की सिंचाई के लिए पाइप डाली जाएं। इस प्रतिनिधिमंडल में गुरनेक सिंह भज्जल, सुभाष मट्टू, हरभजन सिंह अटवाल, जंग बहादुर सिंह, जुझार सिंह मट्टू, हरनेक सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल, मोहनलाल बीनेवाल, प्रेम सिंह राणा, बख्शीश सिंह दयाल, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह कुल्लेवाल, होशियार सिंह गोल्डी, हरनेक सिंह, चरणजीत सिंह, निर्मल सिंह और अन्य मौजूद थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गई तो हम संघर्ष करने को बाध्य होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

10 ग्राम हैरोईन सहित एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान एक युवक को दस ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी नवांशहर रोड़ पर गशत पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी…. लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश

एएम नाथ। सुंदरनगर : मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुल्लोवाल में लगा शिकायत निवारण कैंप : अधिकारियों ने 8 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया मौके पर हल

होशियारपुर, 25 मई:मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिले गांव...
Translate »
error: Content is protected !!