कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने टिपरों के लिए डीसी होशियारपुर द्वारा निर्धारित समय लागू करवाने हेतु मुलाकात की : मट्टू

by

गढ़शंकर।  कंडी संघर्ष कमेटी का प्रतिनिधिमंडल, राज्य संयोजक दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में डीसी आशिका जैन से मिलने होशियारपुर पहुंचा, लेकिन उनके बाहर होने के कारण डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने तहसीलदार हरजोत सिंह के माध्यम से मांग-पत्र प्राप्त किया।

इस मांग-पत्र में मांग की गई कि डीसी द्वारा निर्धारित समय को लागू करवाएं तथा ओवरलोड टिपरों और ट्रालों के चालान काटे जाएं। चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ों ने मांग की कि बिना नंबर प्लेटों और कागजात के चल रहे टिपरों और ट्रालों को जब्त किया जाए तथा वजन करने वाला कांटा (वजन पुल) चालू किया जाए। कुल हिंद किसान सभा के राज्य नेता गुरनेक सिंह भज्जल तथा विकास मंच के प्रधान कुलविंदर संघा ने मांग की कि गैरकानूनी खनन बंद किया जाए। इस मौके पर रविंदर कुमार नीटा और गुरमीत सिंह पांगली उपस्थित थे। यदि उपरोक्त मांगें नहीं मानी गईं, तो धरने, प्रदर्शन और ट्रैफिक जाम किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आठ बार मिली हार, जारी रखी मिहनत : मुक्तसर के विश्वजोत बराड़ भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

मुक्तसर साहिब : मुक्तसर के गांव बूड़ा गुज्जर के विश्वजोत सिंह बराड़ भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट चुने गए हैं।   गांव बूड़ा गुज्जर में पहुंचने पर परिवार व गांव वालों ने फूलों की वर्षा...
article-image
पंजाब

बेकमपुरा मार्ग में रुकावट डालने वालों को संगतें नहीं करेंगी क्षमा: संत सर्वण दास, संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आदि धर्म साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सर्वण दास व सलेमटावरी सीनियर मीत अध्यक्ष गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब श्री गुरू रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल चर्णछोह सचखंड बेगमपुरा श्री...
article-image
पंजाब

निजी अस्पतालों को को वैक्सीन बेचने की जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री इस्तीफा दे- शूका

गढ़शंकर – नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व अकाली दल नेता राजिंदर सिंह शूका ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!