कटेगा एक रुपये- बैंक अधिकारी ने कहा : लगी 22 लाख की चपत…..भूलकर भी न करें ये गलती

by
चंडीगढ़। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए फेसबुक को माध्यम बनाना हुकुलगंज निवासी बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने उनसे संपर्क कर उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर उनके खाते से 22 लाख रुपये निकाल लिया।  मामले को लेकर शशिकांत गुप्ता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
66 वर्षीय शशिकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा लेने के लिए फेसबुक से मिले एक एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का वह प्रयास किए थे। उसकी वेबसाइट www.pnbindia.in थी।
किसी कारण से वह एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं हो पाया। उसके कुछ देर बाद अमित मिश्रा नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आप अभी पीएनबी का एप्लीकेशन डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे थे। उसको आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड करवाने में मदद के लिए फोन किया हूं। अमित मिश्रा के बताने के अनुसार उन्होंने एक एप्लीकेशन डाउनलोड किया। उसने कहा कि आपके खाते के वेरिफिकेशन के लिए केवल एक रुपये कटेगा।
                        कुछ समय बाद उन्होंने देखा कि उनके मोबाइल फोन में एसएमएस फॉरवर्डर एप भी डाउनलोड हो गया है। सोमवार को उन्हें जानकारी हुई कि उन्हें 22 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। उधर, इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लेनदेन से संबंधित फोन नंबरों और बैंक अकाउंट नंबरों की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अजय कुमार ने 86 हजार रुपये की साइबर ठगी के आरोप में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिपाही अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के लिए एजेंट सूर्या से संपर्क किया था। क्रेडिट कार्ड से 86 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई शपथ

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्र कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शाम को राजभवन में हुआ। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने खून से लिखी भारत की एकता व अखंडता की इवारत : तीक्ष्ण सूद

उनके विचारों को साकार कर रही है मोदी सरकार : सूद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जनसंघ के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए, पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनर्स को तीन साल से झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अवैध खनन और माफिया की लड़ाई अब बहुत आगे जा रही है, ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

साइबर ठगी का शिकार हुई टीचर….NPCI कर्मचारी बनकर ठगों ने 16.42 लाख लूटे

लुधियाना :  सरकारी अध्यापिका की ओर से 30 हजार ठगी संबंधी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) को शिकायत दी गई और ठगों ने उसी का फायदा उठाकर खुद को एनपीसीआई का कर्मचारी बताकर...
Translate »
error: Content is protected !!