कड़ी सुरक्षा के बीच भाला पकड़कर तख्त साहिब पर पहरेदार के रूप में की सेवा : सुखबीर बादल ने तख्त श्री दमदमा साहिब में पूरी की सेवा

by
बठिंडा। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा के चौथे चरण में दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तख्त श्री दमदमा साहिब में सेवा की।
जहां उन्होंने हाथ में भाला पकड़कर तख्त साहिब पर पहरेदार के रूप में सेवा की।
वहीं, लंगर हाल में बर्तन भी साफ किए। श्री अमृतसर साहिब में सेवा के दौरान बादल पर हुए जानलेवा हमले को देखते हुए बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने किसी को भी सुखबीर सिंह बादल के करीब नहीं जाने दिया।   यहां तक कि मीडिया को भी सुखबीर के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई। तख्त साहिब पर सुरक्षा की कमान खुद एसएसपी अमनीत कोंडल संभाले हुए थीं। सेवा के बाद सुखबीर सिंह बादल के चले जाने तक वह खुद तख्त साहिब पर रहीं।
सुरक्षा के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस की हुई थी तैनाती
पुलिस तख्त साहिब परिसर के आसपास अस्थाई सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रख रही थी। वहीं, तख्त साहिब परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। तख्त साहिब की ओर जाने वाली सड़कों पर मेटल डिक्टेटर लगा दिए गए और श्रद्धालुओं को उनके बीच से गुजरने दिया गया और यहां तक कि मीडिया प्रतिनिधियों को भी सुखबीर के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई।
इसके अलावा तख्त साहिब के अंदर बड़ी संख्या में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात की गई थी। तीन लेयर की सुरक्षा में सुखबीर सिंह बादल सुबह 9 से 10 बजे तक नीला चोला पहनकर तख्त श्री दमदमा साहिब पर पहरेदार के रूप में सेवा करते रहे। जबकि 11 बजे तक उन्होंने कीर्तन किया, जबकि 11 से 12 बजे तक उन्होंने लंगर हाल में बर्तन साफ किए।
उनके साथ अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ व डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने भी अपनी सेवाएं दीं। सुखबीर बादल को छोड़कर बाकी अकाली लीडरशिप ने शौचालयों की सफाई का काम भी किया। सुखबीर सिंह बादल की सेवा के मौके पर जहां शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रभारी रविप्रीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में हलके से बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता पहुंचे थे, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बुधवार और गुरुवार को श्री मुक्तसर साहिब में रहेंगे
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेताओं ने मंगलवार को तख्त श्री दमदमा साहिब पर यह सेवा पूरी की है। अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि अगले दो दिन बुधवार और गुरुवार को सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेता श्री मुक्तसर साहिब में धार्मिक सेवा करेंगे। जिसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की जाएगी।
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के तहत सभी अकाली गुट एक साथ आएंगे। उन्होंने दरबार साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भले ही मुस्लिम समुदाय में कई मतभेद हैं। लेकिन उनके धार्मिक स्थलों के 10 किलोमीटर के दायरे में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब गुरु का घर है, यहां दुश्मन को भी आशीर्वाद मिलता है।
इसलिए सिख समुदाय को इस घटना पर गहराई से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब पूरी दुनिया अपने घरों में दुबकी हुई थी, उस समय सिख समुदाय ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का मार्गदर्शन लिया और लोगों की हर तरह से मदद की। उन्होंने पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका द्वारा सभी अकाली गुटों को एकजुट होने के दिए गए बयान का स्वागत किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फेसबुक पर प्यार होने के बाद जबरन शरीरक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 20 वर्षीय लड़कीं के शिकायत पर उसके प्रेमी के विरुद्ध जबरन शरीरक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। दर्ज केस के अनुसार 20 वर्षीय पीड़िता ने...
article-image
पंजाब

Special campaign will be run

Applications will be received for making new votes, deleting or changing them Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 17: A special campaign is being run by all the election registration officers of the district on 20th, 21st and...
article-image
पंजाब

तीन टन गोमांस जब्त – अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से, लगेज बोगी में रखा था मांस

अमृतसर। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, अमृतसर से चलने वाली गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस से मुंबई भेजा गया तीन टन गोमांस (1283 किलो) गुजरात के वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। यह गोमांस 16 पार्सलों...
article-image
पंजाब

Demand Impartial Probe into False

MLA terms accusations baseless at joint press conference Calls for strict legal action against those found guilty No question of illegal extortion in my nameMLA demands investigation with transparency and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.14 :...
Translate »
error: Content is protected !!