कण्डाघाट के खेल मैदान के विस्तारीकरण पर व्यय होंगे 2.75 करोड़ रुपए : ग्राम स्तर तक शिक्षा अधोसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़ – डॉ. शांडिल

by
सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दे रही है और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा अधोसंरचना को ग्राम स्तर तक सुदृढ़ किया जा रहा है। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां छात्रों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है वहीं सभी सरकारी विद्यालयों में चरणबद्ध आधार पर स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही हमें उत्कृष्टता की ओर ले जाती है तथा छात्रों को विद्यालय स्तर पर प्रदान की गई शिक्षा को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के युवा अपनी प्रतिभा का परचम विश्व में लहरा रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस विद्यालय के युवा आने वाले समय में अपनी सफलताओं से अपने अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर छात्रों से नशे से सदैव दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने में सहायक हैं तथा अध्यापकों एवं अभिभावकों को छात्रों को अपने संस्कार और संस्कृति की जानकारी देनी चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि कण्डाघाट में 2.75 करोड़ रुपए की लागत से खेल मैदान का विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने का मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
डॉ. शांडिल ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 13550 रुपए देने की घोषणा भी की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में पौधा भी रोपित किया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट की प्रधानाचार्य आभा चन्देल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के सचिव राजेश ठाकुर, नगर पंचायत कण्डाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद, पार्षद किरण बाला, बाबू राम, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेन्द्र ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, ज़िला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, एसएमसी के प्रधान देवेन्द्र ठाकुर, सलाहकार ज्ञान सुमन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, अभिभावक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम रोजगार संकल्प सेवा से मिलेगी युवाओं को बेहतर जाॅब प्लेसमेंट: आरएस बाली

नगरोटा/ कांगड़ा , 10 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमन्त्री रोज़गार संकल्प सेवा’’ आरंभ की गई है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदर विधायक नीरज नैयर ने नवाया शीश, कलश स्थापना, ध्वजारोहण के साथ कन्यापूजन भी किया

चैत्र नवरात्र की धूम भलेई माता मंदिर में तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा,  दिन भर मां के दीदार के लिए भक्तों का लगा रहा तांता एएम नाथ। चंबा :  चैत्र नवरात्र के पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : 9 जून को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर  बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को देर शाम सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
Translate »
error: Content is protected !!