कनाडा की NRI लड़की का परिवार ने गे-युवक से करवा दी शादी : पत्नी करीब आई तो खुला राज- पुलिस ने जांच के बाद उक्त युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का किया केस दर्ज

by

जालंधर :  जालंधर में एक परिवार ने झूठ बोलकर एक गे युवक से कनाडा में रह रही एनआरआई लड़की से शादी करवा दी। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने जांच के बाद उक्त युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दोनों परिवार शहर के सबसे पाश एरिया अर्बन एस्टेट में स्थित एक कालोनी के रहने वाले हैं। फिलहाल केस में किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 युवती ने पुलिस को बताया :  पीड़ित युवती द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में बताया गया है कि एक बिचौलिए के जरिए वह उक्त परिवार के संपर्क में आए थे। बिचौलिया खुद भी कनाडा का ही रहने वाला था। परिवार ने पहले अपने तौर पर बातचीत शुरू की और उक्त आरोपी युवक की फोटो युवती को भेजी गई। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया तो साल 2021 में कनाडा गई युवती को भारत बुलाया गया। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ता पक्का हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की पहले कोर्ट मैरिज हुई और दोनों कनाडा चले गए। कनाडा में उक्त युवक ने युवती की नौकरी छुड़वा दी। युवती से उक्त गे युवक कहता था कि पीआर के बाद नौकरी करेंगे। जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। जब युवती उक्त युवक के करीब जाती तो गे युवक बहाने बनाने लग जाता। पहले तो गे युवक कहता था कि सभी हिंदू रीति रिवाजों से शादी होने के बाद ही वह शारीरिक संबंध बनाएगा।

2023 में रीति रिवाज से की थी शादी :   पीड़ित युवती ने उक्त गे युवक पर यकीन कर लिया। साल 2023 में दोनों ने कनाडा में ही हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों की शादी में लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। शादी के बाद जब युवती उक्त आरोपी के करीब आई तो एकदम से गे युवक ने उसके सारा सच बता दिया। जिसके बाद उक्त युवती ने सारे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।  परिवार ने तुरंत अपनी बेटी को भारत वापस बुला लिया और मामले की लिखित शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने तुरंत जांच एंटी फ्रॉड सेल को सौंप दी थी। करीब एक साल की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गे युवक की मेडिकल रिपोर्ट नहीं जमा करवा पाया परिवार :   मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच के दौरान आरोपी परिवार को उक्त युवक की मेडिकल रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा गया था। मगर कई बार संपर्क करने के बाद भी उक्त युवक ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं जमा करवाई। पुलिस ने कई बार परिवार संपर्क साधने की भी कोशिश की, मगर कुछ नहीं लगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेट व कंडी इलाकों में पीने वाले पानी की किल्लत दूर करने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: संत सींचेवाल

राज्य सभा सदस्य ने 35 लाख रुपए की लागत से दसूहा के 9 गांवों को पीने वाले पानी के विशेष टैंकर करवाए मुहैया विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने विधान सभा क्षेत्र का हाथ थामने...
article-image
पंजाब

AAP सरपंच पर हमला, उतारी पगड़ी, 7800 रुपए और मुहर भी लूटी, 17 के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना :  लुधियाना के हलवारा में एक नगर कीर्तन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा पर लगभग एक दर्जन लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

 होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!