कनाडा में पंजाब के नेता की बेटी की मिली लाश

by
कनाडा के आम चुनाव के मंगलवार को नतीजे आए हैं. जहां हर तरफ लिबरल पार्टी की जीत की खबरें चल रही थी इस बीच भारत के लिए कनाडा से एक बुरी खबर आई है. कनाडा में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिनों से लापता 21 साल की भारतीय छात्रा ओटावा में अपने कॉलेज के पास एक समुद्र तट पर मृत पाई गई.
पंजाब के डेरा बस्सी से स्थानीय आप नेता की बेटी वंशिका 25 अप्रैल को लापता हो गई थी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया और मंगलवार को उनका शव समुद्र किनारे से बरामद हुआ. भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा,’ओटावा में भारत की छात्रा सुश्री वंशिका की मृत्यु की सूचना पाकर हमें गहरा दुख हुआ है. मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच की जा रही है.’ खबर के बाद से पंजाब समेत पूरे देश में शौक का महौल है।
कैसे लापाता हुई वंशिका
वंशिका को लेकर की गई एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक वंशिका शुक्रवार 25 अप्रैल को रात 8-9 बजे के आसपास अपने घर से किराये का कमरा देखने के लिए निकली थी और तब से घर नहीं लौटी है।
ओटावा में हिंदू समुदाय द्वारा की गई अपील में कहा गया था, ‘वंशिका शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025 की शाम से लापता है. वह किराये का कमरा देखने के लिए रात 8-9 बजे के आसपास 7 मैजेस्टिक ड्राइव स्थित अपने घर से निकली थी. उसका फोन उस रात लगभग 11:40 बजे बंद है और वह अगले दिन एक महत्वपूर्ण परीक्षा भी नहीं दे पाई थी – जो उसके स्वभाव के बिल्कुल विपरीत था. उसके परिवार और दोस्तों के ढूंढने के बाद भी उसके ठिकाने के बारे में कोई संपर्क या जानकारी नहीं मिल पाई है.।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Teej festival was celebrated with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 30 : Lamrin Tech Skill University came alive with colors, culture, and celebration during the grand Teej Festival organized on campus. The event was a vibrant reflection of Indian tradition, celebrating womanhood,...
article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
article-image
पंजाब

बीपीएल चयन प्रक्रिया को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करवाएं

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी विभिन्न मानदंडों की जानकारी एएम नाथ।  भोरंज 26 अप्रैल। बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया के लिए पंचायत स्तर पर गठित तीन सदस्यीय कमेटियों के सदस्यों को चयन...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवत मान ने अजनाला में बाढ़ पीड़ितों को दी राहत राशि

अमृतसर, 13 अक्टूबर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में पिछले महीने आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ‘मिशन चढ़दीकला’ के तहत राहत राशि वितरित...
Translate »
error: Content is protected !!