कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या : घर के बाहर मारी गई चार गोलियां, गर्भवती है पत्नी

by
लुधियाना :  कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने वाला है। इंद्रपाल कनाडा में ऊबर टैक्सी चलाता था। अभी घर के बाहर आकर उसने टैक्सी पार्क ही की थी कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उस पर चार गोलियां चलाई। गोली लगने से इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
             इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है। उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था।
इंद्रपाल के दोस्त हैरी ने बताया कि 4 गोलियां लगने से उसकी मौत हुई है। जिस मकान में इंद्रपाल रहता था, वहां नीचे कुछ और युवक भी किराए पर रहते थे। अब यह बात क्लियर नहीं है कि गोलियां चलाने वाले का टारगेट उन युवकों में से कोई था या इंद्रपाल ही था। हैरी के मुताबिक परिवार की वित्तीय हालत काफी नाजुक है। कई सोशल साइट्स पर फंड भी लिया जा रहा है ताकि परिवार की मदद हो सके।
इंद्रपाल सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले हॉन्गकॉन्ग से कनाडा आया था। प्राथमिक जांच के अनुसार हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ी होने का पुलिस को
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई संदीप सोनी ने जिला रैड क्रास सोसायटी को 62 पल्स आक्सीमीटर किए भेंट

होशियारपुर : आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई. संदीप सोनी की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए जिला रैड क्रास सोसायटी  को 62 पल्स आक्सीमीटर भेंट  किए गए। आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषाएं विभाग के प्रभारी प्रोफैसर...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत गढ़शंकर से बस को दिखाई हरी झंडी

गढ़शंकर से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा...
article-image
पंजाब

10 वी वार्षिक बरसी 23 फरवरी को मनाई जाएगी : महंत हरी दास 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी में ब्रह्मलीन 108 संत बाबा चरण दास धूने वालों की 10 वी वार्षिक बरसी के अवसर पर धार्मिक समागम मौजूदा महंत हरी दास...
Translate »
error: Content is protected !!