कनाडा में युवती की हत्या : संगरूर की युवती की हत्या, जल्द मिलनी थी स्थायी नागरिकता

by

संगरूर। बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा गई संगरूर शहर की प्रेम बस्ती की 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर सैनी की कनाडा के टोरंटो में हत्या कर दी गई। जैसे ही यह दुखद खबर उसके स्वजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन में अमनप्रीत को कनाडा की स्थायी नागरिकता (पीआर) मिलने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो हो गई। अमनप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह सैनी ने बताया कि उनकी बेटी वर्ष 2021 में पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी।

उसकी बड़ी बेटी पहले से ही वहां रह रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ अमनप्रीत नौकरी भी करने लगी थी व इस समय वह किसी अस्पताल में काम कर रही थी। 20 अक्टूबर को अमनप्रीत का घर पर आखिरी फोन आया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अमनप्रीत के कत्ल के बाद उसकी बड़ी बहन को कनाडा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है।

सरपंच के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, सांसें चलती देख चाकू से किए वार

थाना शंभू इलाके के अंतर्गत गांव राजगढ़ के सरपंच के पिता पर गांव के 26 वर्षीय नशे की हालत में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद सांसें चलती देख आरोपित ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए और सात से आठ जगह वार किए।

हमला 25 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे हुआ था, जिसके बाद आरोपित फरार हो गया। हमले में घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय भूला राम के रूप में हुई है। घटना के समय भूला राम की बहू संजना भी साथ में थी। पुलिस ने अजय कुमार निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

US Tariff Cut to Boost

Calls for Stronger Industrial Infrastructure in Punjab to Harness Global Trade Gains Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : Managing Director of ID Steel Industries Limited, Harish Chaudhary, has welcomed the recent positive developments in international trade, describing...
article-image
पंजाब

पुलिस चौकी के पास विस्फोट : सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूटी

संगरूर । कस्बा बादशाहपुर पुलिस चौकी के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट से पुलिस चौकी के बगल में स्थित सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटियाला डॉ. नानक...
पंजाब

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिल कर उठा रहा है सार्थक कदम: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम को जिले की ताजा स्थिति से करवाया अवगत एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल के कोविड केयर सैंटर का...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

मरीजों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निर्णय लिए गए चंडीगढ़, 28 जुलाई : चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं सांसद तथा पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!