कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर बरसाई गोलियां : पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग,

by

कनाडा : कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि फायरिंग का कारण सरदार खेहरा है।

यहां एक उद्योगपति की भी हत्या की गई है।

चन्नी नट्टन के घर फायरिंग का कारण गायक सरदार खेहरा को बताया गया है। चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। गैंगस्टर ने धमकी देते हुए लिखा कि हम सरदार खेहरा को आगे भी नुकसान पहुंचाएंगे।

उद्योगपति की हत्या, चन्नी के घर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में मंगलवार रात को एक भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साहसी एक सफल व्यवसायी थे, जो स्थानीय समुदाय में सक्रिय थे। दर्शन सिंह साहसी की हत्या की जिम्मेदारी भी गोल्डी ढिल्लों ने लगी है। लगभग उसी समय, पंजाबी संगीतकार चन्नी नट्टन के घर पर भी फायरिंग की घटना हुई, हालांकि वे और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर मिले खाली कारतूसों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर पेशेवर थे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर काम करता है। गोल्डी ढिल्लों गैंग के प्रमुख सदस्यों में से एक है। जिस सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी ली गई है। उसमें #BossEurope हैशटैग के साथ एक शेर की इमोजी भी जोड़ी गई है, जो गैंग की आक्रामक छवि को दर्शाती है। गोल्डी ढिल्लों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरदार खेहरा से किसी भी तरह का संबंध रखने वाले व्यक्ति को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कनाडाई पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय : दीवाली के मौके पर रात्रि 8 बजे से रात 10 बजे तक

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर : पंजाब सरकार ने बुधवार को दीवाली तथा गुरपर्व मौके प्रदेश भर में ग्रीन पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय देने का ऐलान किया है। यह आदेश पंजाब...
पंजाब

लुटेरों ने ज्वेलर की गोली मारी, मौत : दिनदहाड़े लुटेरे सामान लेकर फरार

मोगा : मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर चिंता लगी सताने : ट्रूडो के तुगलकी फरमान से कनाडा में बवाल, सड़कों पर उतरे विदेशी छात्र

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक पोस्ट ने वहां रहने वाले विदेशी छात्रों की मुश्किलें खड़ी कर दी। कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर...
article-image
पंजाब

पवन भम्मियां की दूसरी किताब ‘हनेरा ढोदें लोक’ का लोकार्पण

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा दुआरा वार्षिक समागम और कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसका आगाज गदरी बाबा प्यारा सिंह लंगेरी के परिवार ने शमां रोशन कर किया । इस दौरान पवन भम्मियां...
Translate »
error: Content is protected !!