कनाडा में स्टंटबाजी करने वाला पंजाबी युवक गिरफ्तार : तीन महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा

by

बिना नंबर प्लेट की लाल BMW से मिसिसॉगा और टोरंटो में करता था अवैध रेसिंग, स्की मास्क पहनकर छिपाता था पहचान; ब्रैम्पटन स्थित घर से दबोचा

ब्रैम्पटन। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने और अवैध स्ट्रीट रेसिंग करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय पंजाबी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरमन तूर के रूप में हुई है, जो ब्रैम्पटन का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह बिना नंबर प्लेट वाली लाल रंग की बीएमडब्ल्यू एम3 कार से मिसिसॉगा और टोरंटो की सड़कों पर रेसिंग करता था। पुलिस से पहचान छिपाने के लिए वह गाड़ी चलाते समय स्की मास्क पहनता था।

पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में करीब तीन महीने का समय लगा। इस दौरान जांच टीम ने पारंपरिक पुलिस जांच के साथ ट्रैफिक कैमरों, डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन संबंधी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल किया। कई सप्ताह तक कार की आवाजाही और उसके रूट का रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

अगस्त में पहली बार पुलिस की नजर में आई कार

जांच के मुताबिक, 30 अगस्त की रात करीब 1:06 बजे मिसिसॉगा के सैटेलाइट ड्राइव और एक्सप्लोरर ड्राइव चौराहे के पास पुलिस अधिकारियों ने बिना नंबर प्लेट वाली लाल बीएमडब्ल्यू एम3 को तेज रफ्तार में दौड़ते देखा था। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की लोकेशन और उसके आने-जाने के रास्तों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू किया।

कैमरों और डिजिटल रिकॉर्ड से खुली पहचान

26 सितंबर को आरोपी ने कथित तौर पर एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रेसिंग की। मीडोपाइन बुलेवार्ड के पास उसने विंस्टन चर्चिल बुलेवार्ड और हाईवे-401 के रेड लाइट सिग्नल तोड़े। इसके बाद उसकी कार टोरंटो के क्लेसन रोड इलाके में देखी गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों के निगरानी कैमरों के फुटेज और लोकेशन संबंधी आंकड़ों का मिलान कर वाहन की गतिविधियों का पैटर्न तैयार किया।

पील रीजनल पुलिस की सेफर रोड्स टीम ने करीब तीन महीने तक इस मामले की जांच की। कार के विशेष मॉडिफिकेशन, उसकी आवाजाही और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस तरमन तूर तक पहुंचने में सफल रही।

सर्च वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस

जांच के बाद पुलिस ने अदालत से सर्च वारंट हासिल किया और ब्रैम्पटन स्थित आरोपी के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग, पहचान छिपाने और अवैध रेसिंग से जुड़े आरोपों में मामले दर्ज किए हैं।

पील रीजनल पुलिस के डिप्टी चीफ मार्क एंड्रयूज ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अवैध स्ट्रीट रेसिंग सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। उन्होंने जांच टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को कानून के दायरे में लाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

10 ग्राम हैरोईन सहित एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान एक युवक को दस ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी नवांशहर रोड़ पर गशत पर...
article-image
पंजाब

ननदोई ने किया महिला का रेप : पति घर पर नहीं था मौजूद; जबरदस्ती संबंध बनाए, रात को आया था

जीरकपुर : पुलिस को कंप्लेंट कर अपने ननदोई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला के बयान पर जीरकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर रजिस्टर करने के बाद घनौर पुलिस स्टेशन को फाइल...
article-image
पंजाब

जिले के 25 किसानों को किसानों को सब्जियों की नर्सरी उगाने व पैदावार की ट्रेनिंग के लिए किया गया रवाना

होशियारपुर, 21 जनवरी: मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने आज आत्मा स्कीम के अंतर्गत जिले के 25 किसानों की बस को सैंटर आफ एक्सीलेंस(सब्जियां) करतारपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनिंग...
Translate »
error: Content is protected !!