कपिल सिब्बल ने कसा तंज : भागवत के बयान और सरकार के काम में बड़ा अंतर – BJP सरकार के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों में बड़ा अंतर

by
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी पर संबोधन के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि भागवत के बयान और भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों में बड़ा अंतर है।

भागवत के संबोधन का जिक्र करते हुए सिब्बल ने कहा, मोहन भागवत ने विजयादशमी पर अच्छा बयान दिया।  आरएसएस प्रमुख ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत अधिक मजबूत हुआ है तथा विश्व स्तर पर उसकी साख बढ़ी है, लेकिन कई तरह के षड्यंत्र देश के संकल्प की परीक्षा ले रहे हैं। भागवत के संबोधन का जिक्र करते हुए सिब्बल ने कहा, मोहन भागवत ने विजयादशमी पर अच्छा बयान दिया।                         उन्होंने कहा कि इस देश में देवता बंटे हुए हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए, संत बंटे हुए हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। यह विभिन्न धर्मों और भाषाओं का देश है। उन्होंने कहा, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी, इसलिए सभी हिंदुओं को वाल्मीकि दिवस मनाना चाहिए। ऐसा क्यों नहीं हो रहा है?

उन्होंने कहा कि जब तक सद्भाव कायम रहेगा, यह कायम रहेगा। मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं। लेकिन मैं कुछ सवाल पूछना चाहता हूं, आरएसएस उस सरकार का समर्थन करता है, जो आपके बयान के खिलाफ काम करती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद समाज में कई विभाजन हुए हैं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया तथा उन पर बुलडोजर चलाए गए। सिब्बल ने कहा कि ‘लव जिहाद और ‘फ्लड जिहाद की अवधारणाओं पर बात हो रही है।

सांसद ने कहा, मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो वह सवाल क्यों नहीं उठाता? लोग दूसरों की नागरिकता पर संदेह करते हैं। कई विवादास्पद बयान दिए जाते हैं, आरएसएस सवाल क्यों नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि देश और उसके नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों और वाल्मीकि समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, जो डर के साए में जी रहे हैं।  सिब्बल ने कहा, देखिए महाराष्ट्र में क्या हुआ, राकांपा के (बाबा) सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। सरेआम हत्या की घटनाएं हो रही हैं। असम के मुख्यमंत्री विवादास्पद बयान देते रहते हैं, मुझे हैरानी होती है कि आप  कुछ नहीं कहते। उन्होंने कहा कि भागवत की टिप्पणी और सरकार के कार्यों में बड़ा अंतर है।नागपुर में आरएसएस की वार्षिक विजयादशमी रैली को संबोधित करते हुए भागवत ने सांस्कृतिक मार्क्सवादियों की भी आलोचना करते हुए उन पर शिक्षा और संस्कृति को कमजोर करने, संघर्ष को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को बाधित करने का आरोप लगाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की महिला ने चिंतपूर्णी में जहर खाया : अन्य पुरुष के साथ आई थी, धर्मशाला में 4 तारीख से रह रही थी

चिंतपूर्णी : पंजाब आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ की रहने वाली की महिला ने चिंतपूर्णी में महिला द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति के साथ तलाक को लेकर विवाद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजवड़ की लाहौर में हत्या : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को दो लोगों ने गोलियां मारी

जालंधर : आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है, उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। भारत में आतंकवाद...
article-image
पंजाब

केवल कांग्रेस ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा सकती है: अमृता वड़िंग

सराभा नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया लुधियाना, 29 अक्टूबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा...
article-image
पंजाब

विवाहिता सरोज बाला द्वारा आत्महत्या करने के आरोप में पति , जेठ और सास ग्रिफ्तार

गढ़शंकर :  गांव कनेवाल में 25 वर्षीय विवाहिता सरोज बाला द्वारा जहरीली वस्तू निगल कर आपने मायके जाकर आत्महत्या करने के मामले में पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिनमें से...
Translate »
error: Content is protected !!