कपूरथला में “फिट ऑलवेज़ हिट क्लब” द्वारा समर कैंप का आयोजन: प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : डॉ. अमरीक सिंह एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने पंजाब और पंजाबियों का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। डॉ. अमरीक सिंह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और खेल जगत में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई महान खिलाड़ियों को कोच बनाया है और अनेक प्रोफेसर, कोच और शिक्षक तैयार किए हैं। आज भी वे लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हेड जज और टेक्निकल डायरेक्टर के रूप में कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों के लिए विदेशों से आमंत्रित किए जाते हैं।

डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि पिछले ढाई-तीन वर्षों से कपूरथला जिले में डीसी चौक पर “फिट ऑलवेज़ हिट क्लब” राइस ब्रदर्स द्वारा चलाया जा रहा है, जहाँ हर उम्र के लोगों के लिए शारीरिक और मानसिक गतिविधियाँ करवाई जाती हैं। जिस तरह क्लब का नाम है, उसी तरह उनका कार्य भी है। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे जैसे छोटे शहर में इतने उच्च स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है कि बच्चे विभिन्न गतिविधियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं।

यहाँ बड़ों के लिए वजन घटाने और स्वास्थ्य लाभ हेतु योगाभ्यास करवाया जाता है। बच्चों को कराटे, किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, वुशु, वॉविनम, एमएमए और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही डांस, एरोबिक्स और सप्ताहांत में म्यूज़िक और आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

डॉ. साहब ने बताया कि उन्हें इस समर कैंप में शामिल होने का अवसर मिला, जहाँ जाकर उन्होंने देखा कि बहुत छोटे और मासूम बच्चे बड़े ही शांति और खुशी से कराटे, म्यूज़िक, डांस, पेंटिंग आदि की कक्षाएं ले रहे हैं। हर बच्चे में जोश और सीखने की उत्सुकता बहुत अधिक थी।

जब डायरेक्टर श्री भुवन राइस जी से पूछा गया कि इतनी सारी गतिविधियाँ कैसे करवाई जाती हैं, तो उन्होंने बताया कि उनके साथ एक टीम है, जिसमें हर व्यक्ति अपने क्षेत्र का विशेषज्ञ शिक्षक है। जिसमें श्री हिमांशु धीमान आर्ट और म्यूज़िक सिखाते हैं, श्री पांडव राइस कराटे और योगा करवाते हैं और वे स्वयं डांस व फन गेम्स जैसी गतिविधियाँ करवाते हैं, जिससे बच्चे रोज़ नई-नई चीज़ें सीख रहे हैं।

डॉ. साहब ने बताया कि इस क्लब में सभी मास्टर डिग्री होल्डर शिक्षक हैं, जो बच्चों को बहुत प्यार और सरलता से एडवांस ट्रेनिंग देते हैं।

इस समर कैंप में हार्दिक राजपूत, शानवी सिंह जम्वाल, अरमानीप सिंह, धृति वर्मा, वृधि, धीरेन वर्मा, दिव्यांशी, मृदुल गुप्ता, कनवबीर सिंह, लविन गुप्ता, शिवांश, रुद्रांश घुम्मन, सुनावरतूर, देवांश, रिधान, सेजल, नवदीप कौर, कृषिका, रयान राणा, प्रभगुण सिंह, गुरसिदक कौर, करणवीर शर्मा, माधव गुप्ता, अगमप्रीत सिंह, सीरत कौर, नाम्य मल्होत्रा, दित्य मल्होत्रा आदि बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਿਆਮ ਰੋਡ ’ਤੇ 9.33 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਪਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸੀਵਰੇਜ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦਿ੍ਰੜ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਇਆ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 30 ਨਵੰਬਰ- ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਮੂਸਾਪੁਰ ਰੋਡ, ਕਰਿਆਮ ਰੋਡ ਅਤੇ ਚਰਚ...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर हैप्पी बाबा गिरफ्तार : एक .30 बोर स्वचालित पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद – हैप्पी बाबा ने माना कि अमृतसर के क्षेत्र में कम से कम 100 अवैध हथियार बेचे

जालंधर:    पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के साथ राज्य में योजनाबद्ध लक्ष्य हत्याओं को रोक दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया।  आरोपी...
article-image
पंजाब

35 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार : 50 लाख कैश बरामद, ऑफिस में लगवा रखा 70 लाख का फर्नीचर

मोहाली : हरियाणा का फर्जी चीफ सेक्रेटरी बन लोगों से इमिग्रेशन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले व्यक्ति को उसके 2 साथियों के साथ मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की...
article-image
पंजाब

Foundation day of Mata Ram

Deputy Commissioner Madam Komal Mittal attended the event as the chief guest *During this event, the village elders were honoured Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.21 :  Foundation day of Mata Ram Kaur Heritage Centre located in village...
Translate »
error: Content is protected !!