कबड्डी में छात्र व छात्राओं के वर्ग में नव आदर्श स्कूल कड़ूवाना रहा विजेता : रोटरी क्लब की ओर से कराई गई कबड्डी प्रतियोगिता

by

बद्दी, 4 फरवरी (तारा) : रोटरी क्लब की ओर से कराई गई छात्र व छात्राओं की अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में नव आदर्श स्कूल कड़ूवाना ने जीत दर्ज की।

बद्दी के दशहरा मैदान में प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें क्षेत्र के एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी की छात्राओं ने अंडर -19 कबड्डी प्रतियोगिता में क्रिसेंट मून झाड़माजरी को पराजित कर कर ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं छात्र वर्ग में भी नव आदर्श स्कूल के छात्रों ने हिम शिखा पब्लिक स्कूल बद्दी को पराजित किया। विजेता खिलाड़ियों को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
विजेता टीम के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध निदेशक हरदेव सैनी ने विद्यार्थियों के मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता टीम का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, शिक्षक संजय कुमार ,अमरनाथ ,गुरदेव सिंह ,जसबीर सिंह और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
फोटोकैप्शन
नव आदर्श स्कूल के एमडी विजेता टीम के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सेवा केन्द्रों में पिछले 5 सालों की अपेक्षा अब तक सबसे कम केस बकाया: अमन अरोड़ा

अनावश्यक दस्तावेज़ों की प्रक्रिया ख़त्म होगी और लोगों को सेवा केन्द्रों के बेवजह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे: प्रशासनिक सुधार मंत्री चंडीगढ़, 26 अक्तूबर: राज्य में सेवाएं प्रदान करने में ज़ीरो पैंडैंसी पहुँच को अपनाते...
article-image
पंजाब

सर-ए-राह पेड़ से लटक युवक ने की आत्महत्या

घर से झगड़ा करके निकले युवक ने रास्ते में की खुदकुशी लुधियाना : लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर कैड कोल नहर से कुछ ही दूरी पर एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। जिसने फंदा लगा...
पंजाब , समाचार

शराब केसै बेचे सरकार… अपने विचार 9875961101 भेजे

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री तथा कीमत तय  करने की जिम्मेदारी आम लोगों व  हिस्सेदारों  पर छोड़ दी है। ‘आप’ सरकार ने 1 जुलाई से लागू होने वाली वर्ष...
article-image
पंजाब

5वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत; बैग में मिले आधार कार्ड से पहचान, अंबाला की रहने वाली

मोहाली :  5वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। बैग से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान तान्या के रूप में हुई,...
Translate »
error: Content is protected !!