कमलेश ठाकुर ने 41 लाभार्थियों को बांटे 5 लाख 2 हजार की सहायता राशि के चेक

by
जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर -विधायक कमलेश ठाकुर*
कहा…. जन सेवा ही प्रदेश सरकार का एकमात्र ध्येय*
राकेश शर्मा।  देहरा, 21 फरवरी :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज संयुक्त कार्यालय भवन देहरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 41 जरूरतमंद लाभार्थियों को लगभग 5 लाख 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लाभार्थियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति भी रही।
इस सहायता राशि के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को चिकित्सा उपचार, विवाह सहायता तथा अन्य आकस्मिक आर्थिक कठिनाइयों से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को आपात परिस्थितियों में समय पर सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी, पारिवारिक संकट अथवा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों के लिए संजीवनी का कार्य करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों को समय रहते आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि जन सेवा ही प्रदेश सरकार का एकमात्र ध्येय है और इसी भावना के साथ सरकार कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। उन्होंने लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पात्र व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाती रहेगी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार एवं कमलेश ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें कठिन समय में राहत मिलेगी और वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार कर्म चंद कालिया , आरटीए सदस्य पवन कुमार चौधरी, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा ,पूर्व निदेशक दि कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक चौधरी सुनील कश्यप, पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल , यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान सुनेहत आशा ,पूर्व प्रधान मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सहित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल चुवाड़ी का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समाज के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थानों व बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान- कुलदीप सिंह पठानिया

पेयजल योजना चुवाड़ी के संवर्धन में व्यय होंगे 25 करोड़,   विधानसभा अध्यक्ष ने 101 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 7 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय : 100 करोड़ के घोटालो में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है वैसे वैसे घोटाले की पर्ते खुलती जा रही

हरिद्वार : पुलिस तफ्तीश में प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय है, उसकी गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य एकत्र कर चुकी एसआईटी कभी भी उसकी गिरफ्तारी कर सकती है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लिए छात्र आईईएलटीएस के बिना भी कर सकते हैं पूरा पैसा : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्र वीज़ा मिलने के बाद पूरा पैसा चुकाने की सुविधा ले सकते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!