कमलेश ठाकुर ने बौंगता में सुनी जनसमस्याएं

by
राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा – देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज वीरवार को अपने हलके की ग्राम पंचायत बौंगता का दौरा कर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को इत्मीनान से सुनते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया। कमलेश ठाकुर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं का बिना समय गवाए तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से संबंधित बड़ी परियोजनाएं तो चलते ही रहेंगी लेकिन लोगों को आमतौर पर पेश आ रही समस्याओं को जानने और उनका निवारण करना उनकी प्राथमिकता है, इसी लिए वे निरंतर पंचायतों का प्रवास कर रही हैं।
ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष मांग रखी कि उनकी पंचायत और पटवार सर्किल हरिपुर तहसील में आते हैं, जिसे देहरा तहसील में ले जाया जाए। विधायक ने कहा कि ग्रामवासी इससे संबंधित प्रस्ताव दें, उसके पश्चात यह काम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या का भी बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा। विधायक ने लोगों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए खेतों के क्लस्टर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भूमि के क्लस्टर बनने के बाद कृषि विभाग की ओर से कांटेदार तारों का प्रबंध कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ पहुंचेगा। गांव के लोगों ने विधायक का सीएम कार्यालय देहरा में खोलने के लिए आभार जताया।
प्रधान ग्राम पंचायत बौंगता निशा देवी ने विधायक का पंचायत में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, बीडीओ देहरा मुकेश कुमार, सहायक अभियंता विद्युत विभाग हरिपुर त्रिलोक, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग मुनीश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बौंगता निशा देवी, बीडीसी निरुपमा, इंद्रजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कांगड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : जोनल अस्पताल धर्मशाला में भी भूकंप के दृष्टिगत माॅक ड्रिल आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कांगड़ा में ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के हिमालयन सेंटर फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेजिलिएंस द्वारा संचालित आपदा जोखिम न्यूनीकरण, लचीली कार्य योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था के महाकुंभ में सनातन विरोधी सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर

हिमाचल को छोड़ देश के सभी राज्य चला रहे हैं कुंभ के लिए बसें सबसे बड़ी हिंदू आबादी वाले राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सरकार का कोई इंतज़ाम नहीं एएम नाथ। शिमला :   शिमला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: 24 घंटे के अंदर होने वाला है कुछ बड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर एक प्रमुख कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस आदेश को लेकर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि ट्रंप ने अपने ट्रुथ...
Translate »
error: Content is protected !!