कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

by

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया।


इस दौरान विधायक ने मणिमहेश यात्रा के  दौरान  भारी बारिश के कारण अवरूद्ध हुए रास्तो में फंसे  देहरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के घर पहुंच जाने के उपरांत उनका कुशलक्षेम भी जाना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मणिमहेश यात्रा में  भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाया गया।
उन्होंने इस दौरान स्थानीय निवासी अजीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की और सहयोग स्वरूप उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की।
इसके अतिरिक्त विधायक ने बरसात के दौरान हुए नुकसान का भी विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों, मकानों एवं अन्य ढांचागत नुकसान का निरीक्षण भी किया और साथ ही प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्होंने उनके दुःख-दर्द को साझा किया।
विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ग्रामवासियों ने जताया विधायक कमलेश ठाकुर का आभार
ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक कमलेश ठाकुर के इस दौरे और उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। लोगों ने कहा कि उनके आने से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान धौंटा होशियार सिंह उप प्रधान राप पाल ,पंचायत प्रधान बेह गंधर्व सिंह ,उप प्रधान जीत , वार्ड पंच मनजीत कौर , मीना देवी , रामपाल ,पवन कुमार ,महेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका के अत्याचारों के खिलाफ जनतक संगठनों ने ट्रंप का पुतला जलाया

किडनैप किए गए प्रेसिडेंट मादुरो और उनकी पत्नी की रिहा करने की मांग उठाई गढ़शंकर, 8 जनवरी: वेनेजुएला के हेड ऑफ़ स्टेट और उनकी पत्नी को अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा अपने ही...
article-image
पंजाब

अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, दो अत्याधुनिक हथियार भी जब्त

अमृतसर :  राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार करके और उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद करके एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना करीब 500 मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ

होशियारपुर 26 अप्रैल  : वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के महत्वपूर्ण सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस मौके पूर्व सांसद व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : जेएसडब्ल्यू परियोजना बुझाएगी लामु पंचायत के लोगों की प्यास

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :: भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लामू पंचायत में आजकल जलसंकट गहरा गया है। इसके समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. जनक राज को अवगत करवाया था। विधायक ने मामले...
Translate »
error: Content is protected !!