कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं – रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

by
राकेश शर्मा : तलवाड़ा –    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उनसे संवाद स्थापित किया। कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा के लोगों को रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें तथा उनकी दिक्कतों का समाधान घर द्वार पर ही सुनिश्चित हो, ऐसी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा के कायाकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सरकार काम कर रही है। साथ ही यहां की जनता को सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई समस्या न आए इसके लिए वे स्वयं पंचायतों में जाकर लोगों से बात-चीत कर उनसे फीडबैक ले रही हैं।
इसी के तहत आज सकरी और बिलासपुर की जनता के बीच उनकी समस्याओं को जानने वे यहां आई हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार सड़क, पानी और बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण पर प्राथमिकता से ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रही समस्याओं का उन्हे ध्यान है और जल्द ही इसका निपटारा कर लिया जाएगा। कमलेश ठाकुर ने दोनों पंचायतों में जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनका निवारण सुनिश्चित किया। उन्होंने अधिकारियों को भी लंबित समस्याओं का समय से निवारण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सकरी और बिलासपुर पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आम जनमानस के हित के लिए बनी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की दस गारंटियों में से पांच गारंटियों का काम धरातल में शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है इसी के चलते मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लंबित चार प्रतिशत डीए की किस्त की घोषणा करके कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।
अपनी पंचायत में पधारने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विधायक कमलेश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, नायब तहसीलदार हरिपुर स्वतंत्र, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुरबचन चौधरी, जिला परिषद सदस्य वीना धीमान, बीडीसी मंजीत सिंह, पूर्व जिला परिषद किरण, सचिव इंद्रजीत शर्मा, सकरी बूथ प्रधान राम स्वरूप शर्मा, दरगीयाह बूथ प्रधान करण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन धीमान, अजय, जीत सिंह कोंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत सब्सिडी -मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से करें प्राप्त : ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है यह योजना

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 03 नवंबर। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कृषि, बागवानी और पशुपालन के साथ-साथ आय के अन्य साधन विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव डयूटी के लिए वाहनों की निविदाएं 22 मार्च तक

हमीरपुर 15 मार्च। जिला में लोकसभा चुनाव-2024 की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वाहनों की सेवाएं लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इच्छुक ट्रांसपोर्टरों, फर्मों एवं सेवा प्रदाताओं से 22 मार्च दोपहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे पर पुलिस की बेमिसाल करवाई : चिट्टा तस्करी में पुलिस कर्मी, सरकारी चालक और फोटोग्राफर सहित 7 गिरफ्तार

एएम नाथ । पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का एक्शन जारी है. कांगड़ा पुलिस ने अब सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अहम बात है कि गिरफ्तार चिट्टा तस्करी की...
Translate »
error: Content is protected !!