करण औजला और हनी सिंह ने गानों में अभद्रता के लिए माफी मांगी : महिला आयोग ने भेजा था नोटिस

by

चंडीगढ़ : मशहूर सिंह करण औजला और यो यो हनी सिंह ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल से फोन पर माफी मांगी है. महिला आयोग ने दोनों ही गायको को 11 अगस्त को आयोग के सामने पेश होकर अपने गानों में इस्तेमाल की गई अभद्र शब्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था।

हनी सिंह के गाने मिलेनियर और करण औजला के एमएफ गबरू गाने के बोल को लेकर विवाद था. करण औजला और हनी सिंह ने पंजाब महिला आयोग को बताया है कि वो इस वक्त विदेश में अपने काम के सिलसिले में हैं और जल्द ही उनके वकील लिखित में उनके गानों में इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों को लेकर आयोग के सामने सफाई पेश करेंगे. महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि गायकों की सफाई सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही को लेकर आयोग फैसला लेगा.

पंजाब पुलिस ने क्या कहा?  पंजाब पुलिस की ओर से भी महिला आयोग को बताया गया है कि दोनों सिंगर इस वक्त विदेश में हैं. दोनों जैसे ही भारत वापस लौटेंगे उनके बयान दर्ज करके पूरी रिपोर्ट महिला आयोग के सामने पेश की जाएगी.

राज लाली गिल के मुताबिक सिंगर्स करण औजला और हनी सिंह ने फोन पर अपने गानों में इस्तेमाल किए गए अभद्र शब्दों को लेकर खेद प्रकट किया है. दोनों गायकों का लिखित जवाब आने के बाद महिला आयोग ये सुनिश्चित करेगा कि आने वाले दिनों में गायक इस तरह से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियों के साथ गीतों को रिलीज ना करें।

पीएम को लिखेंगी चिट्ठी :  इस मामले में पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखेंगी और मांग करेंगी कि इस तरह के गानों को लेकर सख्त नियम और कानून बनाए जाएं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पुलिस ने 30 जून को पेश होने के लिए नोटिस : श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली अर्चना मकवाना को पुलिस ने नोटिस भेजा :

अमृतसर। योग दिवस पर श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना  को थाना कोतवाली की पुलिस ने नोटिस भेजकर 30 जून को पेश होने के लिए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत : कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां स्कूल में 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरे बच्चों को किए समर्पित साइंस पार्क की बच्चों को दी सौगात

स्कूल के लिए भूमि दान करने वाले स्वo रबलु राम गुलेरिया के परिजनों को किया सम्मानित सुभाषना भारती के पहाड़ी काव्य संग्रह “बण-बणदे रंग”का किया विमोचन नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं। नगरोटा सूरियां, 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों...
article-image
पंजाब

स्टाफ ने पक्खोवाल बीहड़ां स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व स्कूल बैग किए वितरित

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में प्रिंसिपल जगदीश कौर के नेतृत्व में एक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में स्कूल में दाखिल छठी कक्षा के बच्चों को स्कूल बैग तथा छठी...
Translate »
error: Content is protected !!