करसोग क्षेत्र को किया जाएगा शिवा प्रोजेक्ट में शामिल : जगत सिंह नेगी

by

तत्तापानी क्षेत्र में बनाया जाएगा नया कानून गो सर्कल

राज्य सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है सुनिश्चित

एएम नाथ। करसोग : ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि तत्तापानी में मनाए जाने वाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय लोहड़ी मकर सक्रांति मेले के दूसरे दिन राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र के लोगों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और यहां पर लोहड़ी मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करना शुभ माना जाता है। यहां पर किए जाने वाले दान पुण्य का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित कर रही है। केंद्र से अपेक्षित सहयोग न मिलने के बावजूद अपने संसाधनों से राज्य सरकार प्रदेश के विकास को गति प्रदान कर रही है।
राजस्व मंत्री ने कहा प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है जिसका लाभ प्रदेश के आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेशों से इंपोर्ट किए जाने वाले सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम कर प्रदेश के बागबानों से अन्याय किया है। इससे प्रदेश की 5 हजार करोड़ रुपए की आर्थिकी को सीधा नुकसान होगा।
राजस्व मंत्री ने करसोग क्षेत्र को 600 करोड़ रुपए के शिवा प्रोजेक्ट में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लागू होने से करसोग के बागवानों को लाभ मिलेगा।
तत्तापानी में लुप्त हो रहे गर्म पानी के चश्मों को योजना बनाकर पुनः बहाल किया जाएगा। जिसके लिए व्यापक योजना बनाई जाएगी। तत्तापानी क्षेत्र में नया कानून गो सर्कल बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राजस्व मंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तत्तापानी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस महेश राज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
ग्राम पंचायत तत्तापानी के प्रधान दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि को टोपी और उप प्रधान वीरेंद्र कपिल ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, एसडीम करसोग गौरव महाजन, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, मेला समिति के पदाधिकारी, सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें अधिकारी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में लगाया शिविर : भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरुक

ऊना : 23 अगस्त: ज़िला सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ऐतिहासिक स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में नाकाम : खन्ना

खाना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर पंजाब में पर्यटन पर की चर्चा नई दिल्ली ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से विशेष मुलाकात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दी जा सकती है जिम्मेदारी

   शिमला :  हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेतो के वीच सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी की तैयारी हो रही है। कांग्रेस हाईकमान ने इस पर चर्चा1 करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!