करसोग में चार दिवसीय नाहवींधार मेला संपन्न : एसडीएम राज कुमार ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

by
एएम नाथ।  करसोग :   करसोग में 12 से 15 मई तक आयोजित किया जाने वाला चार दिवसीय नाहवींधार मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। एसडीएम राज कुमार ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में सम्मिलित श्री नाग चवासी, बैंशी महादेव, नाग हुंगलू और शुशनी नाग को नजराना भेंट कर उनके मूल मंदिर स्थानों के लिए विदा किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यतिथि ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले राज्य की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले मेलों में देव संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें स्थानीय देवी देवताओं का आशीर्वाद प्रात हुआ और वे देव परंपराओं के भी शाक्षी बने है।
उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मेलजोल का अवसर मिलता है वहीं मेलों के माध्यम से लोगो का स्वस्थ मनोरंजन भी होता है समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रदेश की देव संस्कृति के संरक्षण में हमारे मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी मेलों के माध्यम से होता है।
समापन समारोह के अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंडल शकाहल की टीमों के मध्य रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम विजयी रही।
इस अवसर पर नाहवींधार मेले के दौरान आयोजित की गई विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौंसला अफजाही की।
उन्होंने अपने संबोधन में मतदान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने 1 जून 2024 को होने वाले आम लोकसभा चुनावों में मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए करसोग विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी मतदाता अपने मताधिकार की शक्ति का प्रयोग कर साफ छवि वाले प्रत्याशी का चयन कर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे ले जाने में अपना योगदान दे अवश्य प्रदान करें।
इस अवसर पर तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी विपाशा भाटिया, तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हुमेश कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अफवाहों अथवा फेक न्यूज़ पर रहेगी कड़ी निगरानी : सुगम्य निर्वाचन के दृष्टिगत सक्षम ऐप पर विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आग्रह कर सकते हैं दिव्यांग मतदाता – मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। सुगम्य निर्वाचन के लिए गठित ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरातन कला और संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण लाइव कार्यशालाः प्रोमिला गुलेरिया

मंडी, 21 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से छोटी काशी के पंचवक्त्र मंदिर में दो दिवसीय लाइव चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसको पंचवक्त्र लाइव का नाम दिया गया था और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दस-दस लाख खातों में हैं जमा, कोविड के दौरान हुए निराश्रित : तीन निराश्रित बच्चों को प्रदान की डाकघर खातों की पासबुक

18 वर्ष पूर्ण करने पर संयुक्त से एकल खाता में किया परिवर्तित धर्मशाला, 11 सितम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज “प्रधानमंत्री देख रेख योजना” के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर...
Translate »
error: Content is protected !!